शादी से पहले हादसे का शिकार हुईं अंकिता लोखंडे, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की हिदायत

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के फैंस के लिए बुरी खबर है। अपनी शादी की तैयारियों में जुटीं अंकिता के पैर में चोट आ गई है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। अंकिता लोखंडे जल्द अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी करने वाली हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 07:05 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 08:01 AM (IST)
शादी से पहले हादसे का शिकार हुईं अंकिता लोखंडे, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की हिदायत
ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ अभिनेत्री अंकिता लोखंडे- तस्वीर : Instagram: lokhandeankita

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड और टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के फैंस के लिए बुरी खबर है। अपनी शादी की तैयारियों में जुटीं अंकिता के पैर में चोट आ गई है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। अंकिता लोखंडे जल्द अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी करने वाली हैं। वह इन दिनों अपनी शादी की जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं।

अंकिता लोखंडे के पैर में मोच आई है। इस बात की जानकारी बॉलीवुड सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही विरल भियानी ने अंकिता लोखंडे के उस पैर की तस्वीर को भी शेयर किया है, जिसमें मोच आई है। इसके साथ ही अभिनेत्री की तबीयत की जानकारी भी दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विरल भियानी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'अपनी शादी से ठीक पहले, अंकिता लोखंडे को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है, क्योंकि उनके पैर में मोच आ गई थी। वह अब ठीक है लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। शुक्र है कि यह बहुत गंभीर चोट नहीं थी।' सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अंकिता लोखंडे के फैंस और तमाम सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

साथ ही कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे लगातार अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ही विक्की जैन से शादी करने वाली हैं। यह दोनों अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अंकिता लोखंडे उनके साथ अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर प्यार जाहिर करती रहती हैं।

मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन इन दोनों की शादी की रस्में अब शुरू हो गई हैं। जिसकी तस्वीरें भी विक्की जैन ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। हाल ही में इन दोनों की शादी से पहले साखर पोड़ा की रस्म हुई। 

chat bot
आपका साथी