बिना मास्क घुमती नजर आईं अंकिता लोखंडे, ट्रोलर्स बोले- 'नो मास्क ? मैडम क्या मिसाल है...'

कोरोना वायरस के मामले भले ही कम हो गए हों और हर जगह लॉकडाउन खत्म हो गया हो लेकिन सरकार ने फिर से एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी राज्य सरकारों ने लोगों को मास्क पहनने के निर्देश दिए हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:36 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 09:36 AM (IST)
बिना मास्क घुमती नजर आईं अंकिता लोखंडे, ट्रोलर्स बोले- 'नो मास्क ? मैडम क्या मिसाल है...'
बॉलीवुड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे , Instagram: lokhandeankita

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के मामले भले ही कम हो गए हों और हर जगह लॉकडाउन खत्म हो गया हो, लेकिन सरकार ने फिर से एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी राज्य सरकारों ने लोगों को मास्क पहनने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके आम से लेकर खास तक, अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। उन्हीं में से एक अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी हैं।

बुधवार को अंकिता लोखंडे मुंबई में एक प्रोड्यूसर के घर के सामने स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने कई पोज दिए और तस्वीरें भी क्लिक करवाईं, लेकिन इस दौरान अंकिता लोखंडे बिना मास्क के नजर आईं। जिसके बाद से बहुत से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही पब्लिक फीगर होने की वजह से बिना मास्क घुमने पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अंकिता लोखंडे के इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। जहां बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर मास्क न पहनने पर अंकिता लोखंडे को जमकर ट्रोल किया है। pooja.bhagtani नाम की यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मास्क पहने, एक जिम्मेदार नागरिक बनें।' deepti_hegde12 ने अपने कमेंट में लिखा, 'नो मास्क ? क्या मैडम क्या मिसाल है।'

tulsisingh800800 नाम की यूजर ने लिखा, 'लगता है कोविड अब रहा नहीं मुंबई में तभी।' demonbabaofficial ने अपने कमेंट में लिखा, 'इनको लगता है कि वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना नहीं होगा।' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अंकिता लोखंडे के मास्क न पहनने पर उन्हें ट्रोल किया है और सवाल खड़े किए हैं। बीते दिनों वह बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ अपनी खास तस्वीर साझा करने की वजह से चर्चा में थीं।

आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे बॉलीवुड के अलावा टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। वह 'पवित्र रिश्ता' धारावाहिक के दौरान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं। अंकिता और सुशांत लगभग छह साल तक रिलेशन में रहे। सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता, विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप में आ गईं। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। 

chat bot
आपका साथी