कोरोना वैक्सीन लेने से पहले घबराई हुईं अंकिता लोखंडे करने लगी प्रार्थना, यहां देखें Video

हाल ही में टीवी से बॉलीवुड का सफर तय करने वाली अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर वैक्सीन लगवाते हुए अपना वीडियो पोस्ट किया। अंकिता काफी डरी हुई लग रहीं हैं। नर्स उन्हें वैक्सीन को लेकर मराठी में कुछ समझा रही है तो अंकिता बार-बार बोल रहीं हैं...

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 03:03 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 03:03 PM (IST)
कोरोना वैक्सीन लेने से पहले घबराई हुईं अंकिता लोखंडे करने लगी प्रार्थना, यहां देखें Video
image source: ankita lokhande official instagram account

नई दिल्ली, जेएनएन। पूरा देश इस समय कोरोना संकट से जूझ रहा है। शुक्रवार को देश में चार लाख से ज्यादा कोरोना केस आए। बॉलीवुड भी इस महामारी की चपेट में आता नजर आ रहा है। तभी जब से सरकार ने 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को वैक्सीन लगाने की इजाजत दी है सेलेब्स अपने फर्स्ट डोज के लिए अस्पताओं के बाहर नजर आ रहें हैं।

हाल ही में टीवी से बॉलीवुड का सफर तय करने वाली अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर वैक्सीन लगवाते हुए अपना वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में अंकिता काफी डरी हुई लग रहीं हैं। नर्स उन्हें वैक्सीन को लेकर मराठी में कुछ समझा रही है तो अंकिता बार-बार बोल रहीं हैं बाप रे… देवा.. देवा साथ ही नर्स को कह रहीं है कि प्लीज धीरे…

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

सुशांत के साथ ब्रेकअप पर की बात

हाल ही में अंकिता अपने एक्स बॉयफ्रेंड दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को लेकर काफी इमोशनल हो गईं थीं। अंकिता ने कहा कि सुशांत के फैन्स उन्हें गलत समझते हैं जब कि मेरा और सुशांत का ब्रेकअप इसलिए हुआ था क्योंकि उसे लाइफ से आगे बढ़ना था। दरअसल अंकिता ने अपने मौजूदा बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ तस्वीरें शेयर की। बस फिर क्या था सुशांत के फैन्स ने अंकिता को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अंकिता इससे काफी दुखी थी साथ ही उन्होंने सामने आकर अपने और सुशांत के ब्रेकअप पर खुलकर बात की।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

ग्लैमरस अवतार में आईं थीं नजर

कुछ दिनों पहले ही अंकिता ने अपनी सुपर ग्लैमरस तस्वीरों से फैन्स को चौंका दिया था। इनका ऐसा रूप देखने को मिला, जिसे पहले लोगों ने कम ही देखा है। इन फोटोज में अंकिता सीक्वन वर्क वाला बोल्ड गाउन पहनी देखी जा सकती हैं। पर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को ये लुक पसंद नहीं आया। लोगों ने लिखना शुरू कर दिया कि देश में लोग मर रहे हैं और आपको ये सब सूझ रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

chat bot
आपका साथी