ब्वॉयफ्रेंड के साथ महाराष्ट्र के राजभवन पहुंचीं अंकिता लोखंडे, राज्यपाल को दिया अपनी शादी का कार्ड

इन दिनों बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के कई सितारों की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। इनमें से कुछ सितारे शादी के बंधन में बंध चुके हैं तो कुछ तैयारियों में जुटे हुए हैं। इनमें से एक बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 01:36 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 01:36 PM (IST)
ब्वॉयफ्रेंड के साथ महाराष्ट्र के राजभवन पहुंचीं अंकिता लोखंडे, राज्यपाल को दिया अपनी शादी का कार्ड
ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे- तस्वीर : Instagram: lokhandeankita

नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के कई सितारों की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। इनमें से कुछ सितारे शादी के बंधन में बंध चुके हैं तो कुछ तैयारियों में जुटे हुए हैं। इनमें से एक बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी हैं। इनकी शादी को लेकर लंबे समय से चर्चाएं हैं। अंकिता लोखंडे जल्द ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी करने वाली हैं।

इन दिनों अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपनी शादी की जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं। वहीं उनकी शादी में कौन-कौन से फिल्मी सितारे और हस्तियां शामिल होने वाली हैं, इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है। इस बीच अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी अपनी शादी का इनविटेशन दिया है। इस बात की जानकारी खुद अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में वह महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें राज्यपाल को अपनी शादी के इनविटेशन देने के मौके की है।

तस्वीरों में अंकिता लोखंडे व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं, जबकि उनके व्बॉयफ्रेंड विक्की जैन ने ब्लैक एंड व्हाइट पेंट-शर्ट पहनी हुई है। तस्वीर में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपनी शादी का कार्ड देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी का कार्ड ब्लू कलर का है।

इस तस्वीर को शेयर कर पोस्ट लिखते हुए हुए अंकिता लोखंडे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का मुलाकात करने के लिए अभार भी व्यक्त किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मैं महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल "भगत सिंह कोश्यारी जी" से मिलने के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त करना चाहती हूं। मुझे पता है कि आप बहुत व्यस्त हैं सर और मैं आभारी हूं कि आपने राजभवन में हमारे साथ बात करने के लिए समय निकाला।'

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से हुई अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही शादी के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन इन दोनों की शादी की रस्में अब शुरू हो गई हैं। 

chat bot
आपका साथी