Anil Kapoor ने जावेद अख्तर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड के मशहूर कवि लेखक जावेद अख्तर रविवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस दोस्त और परिवार के लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 05:54 PM (IST)
Anil Kapoor ने जावेद अख्तर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा इमोशनल पोस्ट
Anil Kapoor wishes Javed Akhtar a very happy birthday photo source instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर कवि, लेखक जावेद अख्तर रविवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस, दोस्त और परिवार के लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से जावेद अख्तर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

अभिनेता अनिल कपूर ने जावेद अख्तर के जन्मदिन पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया है। जिसमें अनिल कपूर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और जावेद अख्तर ने उनके कंधे पर हाथ रखा हुआ। उन्होंने फोटो पर एक मैसेज भी लिखा है, उन्होंने लिखा, ‘जब मुझे लगा कि मैं ये काम नहीं कर सकता, तो आपने मुझे बताया कि मैं कर सकता हूं। इसलिए मैं आपका कभी भी ऋण नहीं उतार पाउंगा...आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, जन्मदिन मुबारक हो जावेद अख्तर साहब।’

अगर बात अनिल कपूर के वर्क फ्रंट करें तो वो राज मेहता की फिल्म 'जुग-जुग जियो' में नजर आएंगे, इस फिल्म में उनके साथ नीतू सिंह, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा अनिल कपूर करण जौहर की फिल्म तख्त में भी दिखाई देंगे, वहीं इस मूवी में उनके साथ रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट अहम किरदार प्ले करती दिखाई देंगी।

आपको बता दें कि जावेद अख्तर की शादी हनी ईरानी से 1972 में हुईl हालांकि दोनों ने 1985 में तलाक ले लियाl इसके बाद जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से शादी कीl जावेद अख्तर को पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 8 फिल्मफेयर अवार्ड बेस्ट लिरिक्स के लिए मिले हैंl जावेद अख्तर को पद्मश्री, पद्मभूषण और साहित्य अकैडमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इन दिनों जावेद अख्तर कंगना रनोट के साथ चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में हैl जावेद अख्तर के बच्चों का नाम फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैl

chat bot
आपका साथी