Anil Kapoor की बेटी सोनम कपूर ने बैकलेस ड्रेस में ​दिखाया बोल्ड अवतार, तीसरी तस्वीर देखकर हो जाएंगे हैरान

सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वेब सीरीज एके वर्सेस एके में नजर आई थीं। अगर बात करें उनकी फिल्म की तो वो साल 2019 में आई फिल्म जोया फैक्टर में नजर आी थीं। उन्होंने रणबीर कपूर के साथ फिल्म सांवरिया से डेब्यू किया था।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 02:03 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:39 PM (IST)
Anil Kapoor की बेटी सोनम कपूर ने बैकलेस ड्रेस में ​दिखाया बोल्ड अवतार, तीसरी तस्वीर देखकर हो जाएंगे हैरान
Photo Credit : sonam kapoor with anil kapoor Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर ​अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर इंडस्ट्री की हिट एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। सोनम न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। अपने खास स्टाइल के चलते सोनम को इंडस्ट्री की फैशनिस्टा भी कहा जता है। हलांकि कई बार अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोल भी होना पड़ता है। वह इन सबकी परवाह किए सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर से सोनम की कई खूबसूरत और सीज़लिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरें में उनका कातिलाना अंदाज देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। यहां देखें सोनम की तस्वीरें...

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फोटोशूट की कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सोनम ने रेड कलर की बैकलेस फ्रॉक पहनी है, जो एक तरह से उनके आउटफिट को काफी रिवीलिंग बना रहा है। वहीं इस ड्रेस के साथ ही सोनम ने ब्लैक कलर के हाई बूट्स कैरी किए हैं। उनका ये लुक काफी अलग नजर आ रहा है। वहीं सोनम ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए रेड स्लिंग बैग अपने हाथों में पकड़ रखा है। वहीं अगर सोनम के मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड मेकअप किया है जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। वहीं सोनम ने अपने बालों को स्लीक पोनी में स्टाइल किया है। अबतक इन तस्वीरों को अबतक 1 लाख, 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वहीं सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार अपने पिता की वेब सीरीज 'एके वर्सेस एके' में नजर आई थीं। अगर बात करें उनकी फिल्म की तो वो साल 2019 में आई फिल्म 'जोया फैक्टर' में नजर आी थीं। उन्होंने रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद 'दिल्ली-6', 'खूबसूरत', 'नीरजा', 'प्रेम रतन धन पायो', 'वीरे दी वेडिंग' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया है।

chat bot
आपका साथी