बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गाए आए 'बाहुबली', दान किए इतने करोड़ रुपये

आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जिसके चलते बहुत से लागों को काफी नुकसान का भी समाना करना पड़ा है। हालांकि राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों और इलाकों के लिए हर तरह से मदद करने में जुटी हुई है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 04:07 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 04:07 PM (IST)
बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गाए आए 'बाहुबली', दान किए इतने करोड़ रुपये
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास- तस्वीर : Instagram: actorprabhas

नई दिल्ली, जेएनएन। आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण बुरा हाल है। राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जिसके चलते बहुत से लागों को काफी नुकसान का भी समाना करना पड़ा है। हालांकि राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों और इलाकों के लिए हर तरह से मदद करने में जुटी हुई है। वहीं अब बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास भी आगे आए हैं।

प्रभास ने आंध्र प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार प्रभास ने आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाई है। गौरतलब है कि प्रभास के अलावा साउथ सिनेमा के अन्य सितारों ने भी बाढ़ से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद दी है।

अब तक सुपरस्टार चिरंजीवी, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और राम चरण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 25-25 लाख रुपये का योगदान दे चुके हैं। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के कडापा जिले में हाल में आई बाढ़ में बहे 16 लोग लापता हो गए थे। राज्य सरकार ने यह भी बताया कि बाढ़ की वजह से अब तक 44 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने मृतकों और लापता लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा दिया।

देश के सबसे सूखाग्रस्त जिलों में से एक अनंतपुर भी बाढ़ की चपेट में है। तिरुपति में भी भयंकर बारिश हुई है। बीते दिनों तिरुमाला घाट रोड पर भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हो गया था। भूस्खलन के कारण घाट रोड को बंद करना पड़ा है। प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर की ओर जाने वाली सड़क भूस्खलन से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस करण वेंकटेश्वर मंदिर के रास्ते में भक्तों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा था। मंदिर जा रहे कई वाहन फंस गए थे।

वहीं बात करें प्रभास के वर्कफ्रंट की तो इन दोनों वह अपनी बहुचर्चित रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म 'राधे श्याम' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। हाल ही में इस फिल्म का एक नया गाना रिलीज किया गया है। इस गाने का नाम 'आशिकी आ गई' है। इस गाने में पूजा और प्रभास का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला।  

chat bot
आपका साथी