Ananya Panday ने यूं उठाया सनसेट का लुत्फ, देखें वायरल फोटोज

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच उन्होंने अपनी मालदीव्स वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:47 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:47 AM (IST)
Ananya Panday ने यूं उठाया सनसेट का लुत्फ, देखें वायरल फोटोज
Ananya Panday enjoyed sunset. photo source @ananyapanday instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच उन्होंने अपनी मालदीव्स वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।

इन तस्वीरों में अभिनेत्री समुंदर किनारे खड़े होकर हंसते हुए सनसेट का लुत्फ उठा रही हैं। तस्वीरों में पर येलो कलर की वनपीस ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। अनन्या के इन फोटोज को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटोज को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही नव्या नवेली नंदा, सीमा खान, फराह खान, संजय कपूर, महीप कपूर, बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर उनके इस ग्लैमरस लुक की तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर अभिनेत्री कैप्शन लिखा, सचमुच इस सनसेट का पीछा किया और अंत में इसको पकड़ लिया। बात करें उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘लाइगर’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में एक्ट्रेस अनन्या पांडे साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में इनके अलावा राम्या कृष्णन, रोनित रॉय, विशु रेड्डी जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

ये पैन इंडिया फिल्म पुरी जगन्नाध द्वारा निर्देशित है और करण जौहर, अपूर्वा मेहता मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा अनन्या पांडे शकुन बत्रा की अनटाइटल फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अहम रोल प्ले करने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी