दिल्ली

उत्तर प्रदेश

पंजाब

बिहार

उत्तराखंड

हरियाणा

झारखण्ड

राजस्थान

जम्मू-कश्मीर

हिमाचल प्रदेश

पश्चिम बंगाल

ओडिशा

महाराष्ट्र

गुजरात

Coronavirus की चपेट में आने के बाद 3 दिन तक रहा था अमायरा दस्तूर का ऐसा हाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया दर्दनाक अनुभव

बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर , Instagram : amyradastur93

कोरोना वायरस का कहर लोगों पर लगातार जारी है। आम से लेकर खास तक देश की कई बड़ी हस्तियां इस महामारी की दूसरी लहर की चपेट में आ चुकी हैं। इनमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। अब तक बहुत से फिल्मी सितारे कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं।

Anand KashyapThu, 22 Apr 2021 10:21 AM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस का कहर लोगों पर लगातार जारी है। आम से लेकर खास तक, देश की कई बड़ी हस्तियां इस महामारी की दूसरी लहर की चपेट में आ चुकी हैं। इनमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। अब तक बहुत से फिल्मी सितारे कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। हालांकि कुछ इस महामारी को मात देकर पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। इनमें बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर भी शामिल हैं।

अमायरा दस्तूर बीते साल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। ऐसे में अब उन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित होने और इससे ठीक होने के अनुभवों को साझा किया है। अमायरा दस्तूर ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के अपने अनुभवों को साझा किया है। अमायरा दस्तूर ने कहा, 'मैं तीन दिन से अपने स्टाइलिस्ट के साथ ट्रायल्स कर रही थी। जब वह कोविड-19 से संक्रमित हो गई थी। इसके बाद मुझे हल्का बुखार हुआ और मैं भी संक्रमित हो गई।'

अमायरा दस्तूर ने आगे कहा, 'मैंने तुरंत खुद को घर पर क्वारंटीन कर लिया। मैं अकेली रहती थी। शुरुआत के तीन दिन मेरी हालत खराब थी। मैं हिल नहीं पा रही थी और यह मेरे लिए काफी डरावना था। मेरे शरीर और जोड़ों में भयानक दर्द था। तीन दिन बाद मुझे थोड़ा ठीक महसूस हुआ। 14 दिन के क्वारंटीन के बाद मेरा टेस्ट निगेटिव आया और मैंने फिर से शूटिंग शुरू की।'

अपने 14 दिन क्वारंटीन के समय के बारे में विस्तार से बताते हुए अमायरा दस्तूर ने कहा, 'उन 14 दिनों को मैंने सफाई करने और स्क्रिप्ट पढ़ने में निकाला। मेरी मां ड्राइवर के हाथों मेरे लिए खाने का डब्बा भिजवाती थीं जोकि वह मेरे घर की लिफ्ट में छोड़ देता था। एक बार लिफ्ट मेरे फ्लॉर पर पहुंचती तो मैं डब्बों को उठा लेती।' गौरतलब है कि अमायरा दस्तूर के पिता इस समय कोरोना काल में फ्रंटलाइन वॉरियर के तौर पर काम कर रहे हैं।

वह अभी मुंबई के एक अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर हैं। पिछले साल अमायरा दस्तूर पिता के साथ कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए काम कर रही थीं। बात करें अमायरा दस्तूर के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ की फिल्मों से की थी। बीते साल वह वेब सीरीज तांडव में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.