Amy Jackson का मंगेतर जॉर्ज संग हुआ ब्रेकअप! इंस्टाग्राम से डिलीट कीं सारी तस्वीरें, दो साल पहले ही बिना शादी के बनीं थीं बेटे की मां

बता दें कि एमी जैक्सन ब्रिटिश बिजनेसमैन जॉर्ज को साल 2015 से डेट कर रही हैं। वहीं एमी को लंबे समय तक डेट करने के बाद जॉर्ज ने उन्हें 1 जनवरी 2019 को जाम्बिया में बड़े ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:01 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:01 AM (IST)
Amy Jackson का मंगेतर जॉर्ज संग हुआ ब्रेकअप! इंस्टाग्राम से डिलीट कीं सारी तस्वीरें, दो साल पहले ही बिना शादी के बनीं थीं बेटे की मां
Photo Credit - Amy Jackson Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। जानी मानी एक्ट्रेस और मॉडल एमी जैक्सन हमेशा ही अपनी सीजलिंग तस्वीरों और वीडियोज के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। एमी न सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। वहीं एमी उस वक्त चर्चा में आईं थीं जब दो साल पहले वह एक बेटे की मां बनीं थीं। इसी बीच अब उनको लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जो उनके फैंस को निराश कर सकती है। एमी का उनके ब्वायॅफ्रेंड और मंगेतर जॉर्ज पानायिटू से ब्रेकअप की खबरें सानमे आ रही हैं। एमी लंबे से जॉर्ज संग रिलेशनशिप में थीं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson)

एमी ने इंस्टाग्राम से डिलीट की सारी तस्वीरें

एक्ट्रेस एमी जैक्सन अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्वायॅफ्रेंड जॉर्ज ​पानायिटू संग अपनी कई तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। लेकिन अब उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर जॉर्ज संग उनकी एक भी तस्वीरें मौजूद नहीं हैं। यही नहीं उन्होंने जॉर्ज संग अपनी सारी पुरानी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। वहीं हाल ही में जॉर्ज में एमी और उनके बेटे के साथ नजर आए थे। वहीं अब ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson)

शादी से पहले ही मां बनीं थीं एमी जैक्सन

आपको बता दें कि एमी जैक्सन ब्रिटिश बिजनेसमैन जॉर्ज को साल 2015 से डेट कर रही हैं। वहीं एमी को लंबे समय तक डेट करने के बाद जॉर्ज ने उन्हें 1 जनवरी, 2019 को जाम्बिया में बड़े ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। वहीं इसके महज तीन महीने बाद ही एमी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। यही नहीं प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के दौरान दोनों ने एक ऑफिशियल इंगेजमेंट पार्टी आयोजित की थी। इसके बाद साल 2019 सितंबर एमी ने बिना शादी के एक प्यारे से बेटे को जन्म​ दिया। जिसका नाम एमी और जॉर्ज ने एंड्रियास रखा है।

chat bot
आपका साथी