आम्रपाली दुबे के साथ 'आशिकी' करने के लिए तैयार हुए खेसारी लाल यादव, इस तारीख को होगा ट्रेलर रिलीज

खेसारी और आम्रपाली जल्द ही फिल्म आशिकी में नजर आने वाले हैं। इन दोनों की फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिवील किया गया है। जिसके बाद अब जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जानेवाला है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 04:31 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 04:31 PM (IST)
आम्रपाली दुबे के साथ 'आशिकी' करने के लिए तैयार हुए खेसारी लाल यादव, इस तारीख को होगा ट्रेलर रिलीज
आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की फिल्म आशिकी का पोस्टर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे जल्द ही ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आने वाले हैं। खेसारी और आम्रपाली जल्द ही फिल्म 'आशिकी' में नजर आने वाले हैं। इन दोनों की फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिवील किया गया है। जिसके बाद अब जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जानेवाला है।

View this post on Instagram

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

फिल्म 'आशिकी' का ट्रेलर रिलीज होने से पहले मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से फिल्म के दो नए  पोस्टर जारी किए हैं। इसके साथ ही खेसारी लाल यादव का एक वीडियो भी जारी किया गया है। जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव अपनी फिल्म आशिकी की चर्चा कर रहे हैं। वीडियो में खेसारी बता रहे हैं कि उनकी फिल्म का ट्रेलर 24 अक्टूबर सुबह 6 बजे एंटर10 रंगीला से रिलीज होने जा रहा है। आगे खेसारी ने बताया कि वो इस समय भारत में नहीं हैं। इस वजह से वो ट्रेलर रिलीज के वक्त मौजूद नहीं रह पाएंगे। अगर वो यहां होते तो वो खुद इसका ट्रेलर अपने हाथों से रिलीज करते। ये जानकारी खेसारी ने वीडियो जारी कर दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Pradeep K Sharma (@pradeepsharma2152)

इससे पहले खुद खेसारी लाल ने बताया था कि 'आशिकी' एक प्रेम कहानी है। जो जातिवाद के कारण दम तोड़ने लगती है। लेकिन अपने प्यार को पाने के लिए प्रेमी जोड़ा ऐसा कुछ करता है, जो मिसाल बन जाता है। इस फ़िल्म के जरिए खेसारी लाल यादव के अपोजिट पहली बार आम्रपाली दुबे नजर आएंगी। भोजपुरी फिल्म जगत की इस मशहूर अदाकारा के बारे में खेसारी लाल ने कहा कि 'उन्होंने कुछ गाने तो उनके साथ किए थे, लेकिन पहली बार उनके साथ काम करके लगा कि उनमें गजब की अभिनय क्षमता है।'

chat bot
आपका साथी