Amitabh Bachchan ने हॉस्पिटल से आने के बाद पहली बार शेयर की सेल्फी, लाखों लोग कर चुके हैं लाइक

Amitabh Bachchan अ​स्पताल से पोस्ट के जिरिए अपने फैंस से जुड़े रहे। वहीं अब उन्होंने घर आने को बाद अपनी पहली सेल्फी पोस्ट की है। जो काफी पसंद की जा रही है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 12:01 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 12:01 PM (IST)
Amitabh Bachchan ने हॉस्पिटल से आने के बाद पहली बार शेयर की सेल्फी, लाखों लोग कर चुके हैं लाइक
Amitabh Bachchan ने हॉस्पिटल से आने के बाद पहली बार शेयर की सेल्फी, लाखों लोग कर चुके हैं लाइक

नई दिल्ली, जेएनएन। महानायक  अमिताभ बच्चन बीतें दिनों कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। अमिताभ बच्चन ही नहीं उनका परिवार भी इस कोरोना महामरी की चपेट में आ गया है। बिग बी की बहू यानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, पोती आराध्या बच्चन और बेटा एक्टर अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि कि अब बिग बी ठीक होकर अपने घर वापस पहुंच गए हैं और घर पर ही आराम कर रहे हैं।

वहीं उनसे पहले ऐश्वर्या और आराध्या को हॉस्पिटल से घर भेजा गया था लेकिन अभिषेक बच्चन अभी तक ठीक नहीं हुए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटव होने की खबर के साथ ही उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। वह लगातार उनके बेहतर स्वास्थ्य की दुआं कर रहे थे। वहीं बिग बी भी अ​स्पताल से पोस्ट के जिरिए अपने फैंस से जुड़े रहे। वहीं अब उन्होंने घर आने को बाद अपनी पहली सेल्फी पोस्ट की है। जो काफी पसंद की जा रही है।

 

View this post on Instagram

‘बहुत कम लोग जानते हैं , की वो बहुत कम जानते हैं ‘ - ef akj

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on Aug 7, 2020 at 12:19pm PDT

​अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से आने के बाद पहली बार अपनी सेल्फी फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'बहुत कम लोग जानते हैं, की वो बहुत कम जानते हैं...।'  

तस्वीर में अमिताभ बच्चन सिर पर कैप के साथ आंखों पर चश्मा लगाए  नजर आ रहे हैं। वहीं उनके फेस पर ठीक होकर घर आने की खुशी को साफ देखा जा सकता है। इस तस्वीर को अबतक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस पर लगातार कमेंट्स कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।  

 Photo Credit : Amitabh Bachchan Instagram

chat bot
आपका साथी