2019 में अमिताभ बच्चन और सोनाक्षी सिन्हा के ट्विटर हैंडल रहे टॉप पर, हुए सबसे अधिक ट्वीटस

Amitabh Bachchan and Sonakshi Sinha most tweeted accounts of 2019 अमिताभ बच्चन और सोनाक्षी सिन्हा के ट्विटर अकाउंट 2019 के सबसे अधिक ट्वीट किए गए अकाउंट हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 11:46 PM (IST)
2019 में अमिताभ बच्चन और सोनाक्षी सिन्हा के ट्विटर हैंडल रहे टॉप पर, हुए सबसे अधिक ट्वीटस
2019 में अमिताभ बच्चन और सोनाक्षी सिन्हा के ट्विटर हैंडल रहे टॉप पर, हुए सबसे अधिक ट्वीटस

नई दिल्ली, जेएनएनl सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और सोनाक्षी सिन्हा के ट्विटर अकाउंट 2019 के सबसे अधिक ट्वीट किए गए अकाउंट में से एक हैl मनोरंजन श्रेणी की अकांउट की सूची में सबसे ऊपर हैंl इस बारे में ट्विटर इंडिया ने मंगलवार को बताया। अमिताभ बच्चन और सोनाक्षी सिन्हा के ट्विटर अकाउंट 2019 के सबसे अधिक ट्वीट किए गए इंडियन एंटरटेनमेंट अकाउंट की सूची में सबसे ऊपर है।

साल खत्म होने के साथ ट्विटर इंडिया ने एंटरटेनमेंट, खेल और राजनीति श्रेणियों में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर सबसे अधिक रीट्वीट किए गए ट्वीट्स और सबसे अधिक ट्वीट किए गए खातों का अकाउंट शेयर किया है। इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सभी हस्तियों को पछाड़ते हुए अमिताभ बच्चन ने मनोरंजन की श्रेणी में पुरुष वर्ग में टॉप स्थान प्राप्त किया हैं, जिसमें अक्षय कुमार और सलमान खान क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे हैं।

These women topped the entertainment charts #ThisHappened2019 pic.twitter.com/sxR7AW9b5y

— Twitter India (@TwitterIndia) December 10, 2019

संगीतकार एआर रहमान के ट्विटर हैंडल, अभिनेता रणवीर सिंह और अजय देवगन के ट्विटर हैंडल भी हैंl जिन्होंने पुरुष की श्रेणी में टॉप टेन की सूची में जगह बनाई हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन पहले, अक्षय कुमार दूसरे, सलमान खान तीसरे, शाहरुख़ खान चौथे, विजय पांचवे, ए. आर. रहमान छठवे, सातवे पर रणवीर सिंह, अजय देवगन आठवें, महेश बाबू नौवें और दसवें पर डायरेक्टर एटली हैंl

And these men were the most Tweeted handles in entertainment #ThisHappened2019 pic.twitter.com/PFL92ThJg9— Twitter India (@TwitterIndia) December 10, 2019

एक्ट्रेस की श्रेणी में बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पहले दूसरे नंबर पर अनुष्का शर्मा और तीसरे नंबर पर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस की लिस्ट में माधुरी दीक्षित नेने, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा जोनास और सनी लियोनी ने भी टॉप टेन की लिस्ट में जगह बनाई हैं। एक्ट्रेस की लिस्ट इस प्रकार हैंl

 

View this post on Instagram

gorgeous 😍 @aslisona

A post shared by sinhaupdates ✨ (@sonamyheartbeat) on Dec 10, 2019 at 9:23pm PST

पहले पर सोनाक्षी सिन्हा, दूसरे पर अनुष्का शर्मा, तीसरे पर लता मंगेशकर, चौथे पर अर्चना कल्पथी, पांचवे पर प्रियंका चोपड़ा जोनास, छठवें पर आलिया भट्ट, सातवें पर काजल अग्रवाल, आठवें पर सनी लियोनी, नौवें पर माधुरी दीक्षित नेने और दसवें पर रकुल प्रीत सिंह हैंl

chat bot
आपका साथी