Amitabh Bachchan, अक्षय कुमार और संजय दत्त समेत इन सेलेब्स ने दी राम नवमी की शुभकामनाएं, ‘श्री राम जल्द ही कष्टों का अंत करें’

बुधवार को देश में राम नवमी के त्योहार को काफी घूम-धाम से मचाया जा रहा है। लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते लोग घरों में बैठकर भगवान राम की आराध्ना कर रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स ने फैंस को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 01:27 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 01:27 PM (IST)
Amitabh Bachchan, अक्षय कुमार और संजय दत्त समेत इन सेलेब्स ने दी राम नवमी की शुभकामनाएं, ‘श्री राम जल्द ही कष्टों का अंत करें’
Amitabh Bachchan, Akshay Kumar and Sanjay Dutt including these celebs wishes to fans Ram Navami. photo source @instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में बुधवार 21 अप्रैल को राम नवमी के त्योहार को काफी धूम-धाम से मचाया जा रहा है। लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते शोभायात्रा नहीं निकाली जा रही हैं और ऐसे में लोग घरों में बैठकर भगवान राम की आराधना कर रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स ने फैंस को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर ट्वीट कर सभी देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘टीम रामसेतु की तरफ से आप सब को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। जय सिया राम।’

टीम रामसेतु की तरफ से आप सब को भगवान श्री राम के जन्‍मोत्‍सव की हार्दिक शुभकामनाएं l जय सिया राम 🙏

On this auspicious day, Team #RamSetu wishes you all Happy #RamNavami. Jai Siya Ram 🙏

— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 21, 2021

अभिनेता संजय दत्त ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को राम नवमी के शुभकामनाएं दी हैं। फैंस को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं सभी की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा हूं और सभी से सावधानी बर्तने का आग्रह करता हूं। भगवान राम हम सभी पर कृपा करें और जल्द ही सभी के कष्टों का अंत करें।’

Praying for everyone's well-being today and urging all of you to take as many precautions as possible. May Lord Ram bless us all and end our sufferings soon. 🙏🏻#HappyRamNavami #StayHome #StaySafe

— Sanjay Dutt (@duttsanjay) April 21, 2021

साउथ की एक्ट्रेस की राशी खन्ना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर शेयर कर फैंस को श्री राम जन्मोत्सव की बधाई दी हैं। ट्विटर पर पोस्टर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘राम नवमी के इस शुभ अवसर पर भगवान राम हम सभी को लिए अच्छे स्वास्थ्य और शक्ति का आशीर्वाद दें।’

On this auspicious occasion of #RamNavami

May lord Ram shower us all with good health and strength through these times.. #JaiShriRam 🙏🏻🙏🏻 pic.twitter.com/f0TC1ci2wS— Raashii Khanna (@RaashiiKhanna_) April 21, 2021

इस मौके पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को श्री राम जन्मोत्सव की बधाई दी है। ट्विटर पर अपने फैंस को बधाई देते रामायण का एकश्लोकी का एक लिंक शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘जय श्री राम! एकश्लोकी रामायण (इस एक मंत्र के जाप मात्र से ही मिलता है संपूर्ण रामायण पढ़ने)’

T 3882 - जय श्री राम !! 🙏🙏🙏🌹 *एकश्लोकी रामायण* (इस एक मंत्र के जाप मात्र से ही मिलता है संपूर्ण रामायण पढ़ने (cont) https://t.co/UlGUQtzsxI" rel="nofollow— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 21, 2021

साथ ही और भी कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया के हैंडल पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं और इस कोविड-19 महामारी के अंत की भी प्रार्थना की है।

chat bot
आपका साथी