Allu Arjun की 'पुष्पा' की रिलीज़ टली, अब आमिर ख़ान की लाल सिंह चड्ढा से होगी भिड़ंत

Pushpa Postponed पुष्पा इस साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में शामिल है। फ़िल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फ़िल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है जबकि संगीत देवी श्रीप्रसाद का है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 01:51 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 01:51 PM (IST)
Allu Arjun की 'पुष्पा' की रिलीज़ टली, अब आमिर ख़ान की लाल सिंह चड्ढा से होगी भिड़ंत
Allu Arjun on Pushpa's poster. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। 2021 में दक्षिण भारतीय सिनेमा से ऐसी कई फ़िल्में आने वाली हैं, जिन्हें साउथ की भाषाओं के साथ हिंदी में भी रिलीज़ किया जा रहा है। इन्हीं में शामिल है तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा पार्ट-1, जो पहले अगस्त में रिलीज़ होने वाली थी, मगर अब फ़िल्म की रिलीज़ टाल दी गयी है। मेकर्स ने बताया कि फ़िल्म अब क्रिसमस पर रिलीज़ होगी। 

पुष्पा इस साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में शामिल है। फ़िल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फ़िल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है, जबकि संगीत देवी श्रीप्रसाद का है। हाल ही में फ़िल्म के पहले गाने जागो जागो बकरे की घोषणा की गयी थी, जो हिंदी समेत पांच भाषाओं में 13 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा। बता दें, पहले फ़िल्म इसी दिन रिलीज़ होने वाली थी।

Pushpa - The Rise to release in five languages this Christmas.

పుష్ప പുഷ്പ புஷ்பா ಪುಷ್ಪ पुष्पा pic.twitter.com/bSSF9qfGGY

— Allu Arjun (@alluarjun) August 3, 2021

इस गाने में फिल्म से अल्लू अर्जुन के किरदार से भी पर्दा उठेगा। इस गाने को हिंदी में विशाल ददलानी ने, शिवम ने तेलुगु में, बेनी दयाल ने तमिल में, विजय प्रकाश ने कन्नड़ में, राहुल नांबियार ने मलयालम में गाया है। गाने के हिंदी बोल रकीब आलम ने, तेलुगु बोल चंद्रबोस ने, तमिल बोल विवेका ने, कन्नड़ बोल वरदराज चिक्काबल्लापुरा ने, और मलयालम बोल सिजू थूरूर ने लिखे हैं।

फ़िल्म के निर्माता नवीन येरनेनी और वाई रवि शंकर ने बताया कि पुष्पा एक एक्शन से भरी कहानी है, जिसका पहला भाग इस साल क्रिसमस पर रिलीज़ किया जाएगा। हमें फ़िल्म को फैंस के बीच पहुंचाने के लिए उत्सुक हैं। फ़िल्म का अगला भाग 2022 में रिलीज़ किया जाएगा। 

पुष्पा में अल्लू पहली बार रश्मिका के साथ पर्दे पर नज़र आएंगे।  वैसे, रश्मिका हिंदी सिनेमा में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिशन मजनूं और अमिताभ बच्चन के साथ गुडबाय में नज़र आएंगी। हालांकि, इन दोनों से पहले रश्मिका पुष्पा के ज़रिए हिंदी दर्शकों के बीच पहुंच चुकी होंगी। 

क्रिसमस पर पुष्पा पार्ट-1 का मुकाबला आमिर ख़ान की लाल सिंह चड्ढा से हो सकता है। आमिर ने हाल ही में फ़िल्म का आख़िरी शेड्यूल लद्दाख में पूरा किया है और फ़िल्म क्रिसमस पर रिलीज़ होने वाली है।

chat bot
आपका साथी