आलिया भट्ट ने शेयर की Sun kissed फोटोज, नदी, पहाड़ और प्रकृति के बीच दिखीं बेहद खूबसूरत

आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिन तस्वीरों में प्रकृति पहाड़ और नदी का मजा ले रही हैं। आलिया की इन तस्वीरों को देखकर ना सिर्फ उनके फैंन बल्कि खुद अभिनेता रणवीर सिंह भी अपना दिल हार बैठे हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 03:56 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 03:56 PM (IST)
आलिया भट्ट ने शेयर की Sun kissed फोटोज, नदी, पहाड़ और प्रकृति के बीच दिखीं बेहद खूबसूरत
आलिया भट्ट की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों छुटिटयां मना रही हैं। आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिन तस्वीरों में प्रकृति, पहाड़ और नदी का मजा ले रही हैं। आलिया की इन तस्वीरों को देखकर ना सिर्फ उनके फैंन बल्कि खुद अभिनेता रणवीर सिंह भी अपना दिल हार बैठे हैं। आलिया की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सूरज की रोशनी में कैप्चर की गईं ये तस्वीरें आलिया की खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं। वहीं आलिया का नो मेकअप लुक भी इन तस्वीरों में बेहद क्यूट लग रहा है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया के आसपास खूबसारी हरियाली नजर आ रही है। आलिया के पीछे पहाड़ और नदी इन तस्वीरों की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं। तस्वीरों में आलिया भट्ट ने पिंक कलर का वन शोल्डर टॉप पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने टीमअप करते हुए ब्लू डेनिम जींस पहनी हुई है। आलिया का ये सिंपल लुक उनके फैंस को खूब भा रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में आलिया ने लिखा, 'हम रास्ते में ही सीखते हैं। ऐसा करते समय हमें थोड़ी फोटोज भी ले ही लेना चाहिए।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

आलिया की इस तस्वीर को उनके पैंस और उनके दोस्त खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर आलिया की मां सोनी राजदान के साथ ही आलिया के 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को-एक्टर रणवीर सिंह ने भी कमेंट में हार्ट शेप इमोजी बनाई है। बात करें आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की तो अभिनेत्री जल्द ही रणबीक कपूर के साथ फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं बस अब इसके रिलीज होने का इंतजार है। वहीं हाल ही में आलिया की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की घोषणा हुई है। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनरतले बनने जा रही इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह होंगे। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', राजामौली की 'आरआरआर', 'डार्लिंग्स' और फरहान अख्तर की हाल ही में घोषणा की हुई फिल्म में भी आलिया नजर आने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी