Alia Bhatt ने शेयर की वर्कआउट क्रॉनिकल्स तस्वीरें, बताया कैसे मोटिवेट करती हैं खुद को

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने चुलबुले अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही वो अपने फोटोज वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर प्री-वर्क आउट तस्वीरें शेयर की है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:07 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:07 PM (IST)
Alia Bhatt ने शेयर की वर्कआउट क्रॉनिकल्स तस्वीरें, बताया कैसे मोटिवेट करती हैं खुद को
Alia Bhatt share workout chronicles photos, Tell how She motivates herself

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने चुलबुले अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही वो अपने फोटोज वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर प्री-वर्क आउट तस्वीरें शेयर की है।

इन वर्कआउट क्रॉनिकल्स तस्वीरों को उन्होंने अपनी इंस्टा. स्टोरी पर शेयर किया है। तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने बताया कि उन्हें जिम में वर्कआउट करने जाने के लिए खुद को कितना मानसिक रूप से करना पडता है। उन्होंने कई तस्वीरें शेयर कर बताया है कि वो वर्कआउट के लिए कैसे तैयार होती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके वर्कआउट की शुरुआत जूते पहनने से होती है।

 

 

इसके बाद वो अपने लिए एक पानी की बोतल को ढूंढती हैं, जिससे में मोटिवेशन मिलता है। वहीं उन्होंने अगली तस्वीर में लिखा, कि इस सबके बाद एक मोटिवेशनल कोट्स को ध्यान से देखें। इसी तस्वीर में उन्होंने आगे लिखा, ‘आप कल के लिए दुख महसूस कर सकते हैं या आप कल के लिए खेद महसूस कर सकते हैं, ये आपकी पसंद है। आलिया भट्ट ने अगली तस्वीर में कहा अगर इस सबके बाद भी मन नहीं होता है तो आप उस पिज्जा के बारें में सोचें जो आप इस वीक खान चाहेंगे।

अंत में अभिनेत्री ने अपनी स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर की है, जिसमें वो ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर आलिया ने कैप्शन लिखा मेड इज और बाय बोल कर अपनी इस वर्कआउट सीरीज को समाप्त किया।

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सिल्हूट तस्वीर शेयर किया है, जिसमें वो खुले आसमान के नीचे मस्ती करती दिख रही है। फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने नर्सरी की फेमस कविता ‘ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार’ को भी याद किया है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस आसमान को निहारती हुई नजर आ रही हैं। फोटो को में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन उनके लहराते हुए बाल दिख रहे हैं।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आरआरआर’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो लीड एक्ट्रेस सीता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म ‘आरआरआर’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है।

chat bot
आपका साथी