Alia Bhatt को याद आई नर्सरी की ये मशहूर कविता, एक्ट्रेस ने शेयर की ये खास पोस्ट

आलिया भट्ट अपने चुलबुले अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही वो अपने फोटोज वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारि इंस्टाग्राम पर एक सिल्हूट तस्वीर शेयर किया है

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 01:02 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 01:02 PM (IST)
Alia Bhatt को याद आई नर्सरी की ये मशहूर कविता, एक्ट्रेस ने शेयर की ये खास पोस्ट
Alia Bhatt remembered this famous nursery rhyme, actress shared this special post.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने चुलबुले अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही वो अपने फोटोज वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारि इंस्टाग्राम पर एक सिल्हूट तस्वीर शेयर किया है, जिसमें वो खुले आसमान के नीचे मस्ती करती दिख रही है।

फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने नर्सरी की फेमस कविता ‘ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार’ को भी याद किया है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस आसमान को निहारती हुई नजर आ रही हैं। फोटो को में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन उनके लहराते हुए बाल दिख रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

इस सिल्हूट को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कविता की एक लाइक को कैप्शन में लिखा, ‘हाउ आई वंडर व्हाट यू आर।’ उनकी इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फोटो को अब तक 9 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। हाल ही में अलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर और दोस्तो के साथ लंच करने गई थीं।

लंच के दौरान की तस्वीरों को उनके दोस्त उसामा सिद्दीकी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें अलिया भट्ट अपने दोस्तों के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इन फोटोज में आलिया पिंक कलर के स्वेटशर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। तो वहीं उनकी बहन कैजुअल ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। आलिया और उनके गर्लगैंग्स की तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद किया था।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आरआरआर’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो लीड एक्ट्रेस सीता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म ‘आरआरआर’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है।

इस फिल्म को बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली के निर्देशन में बनाया जा रहा है। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाडी' में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। साथ ही वो फिल्म 'ब्राह्मास्त्र' में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी