Alia Bhatt को रणबीर कपूर ने किया किस, फैंस के कारण जानें कैसे खुला भेद, तस्वीर हुईं वायरल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूसरे को पिछले 3 वर्षों से डेट कर रहे हैंl दोनों शादी करने वाले थेl हालांकि कोरोना वायरस के कारण इसे टाल दिया गयाl दोनों जल्द अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगेl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 09:21 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 07:24 AM (IST)
Alia Bhatt को रणबीर कपूर ने किया किस, फैंस के कारण जानें कैसे खुला भेद, तस्वीर हुईं वायरल
रणबीर कपूर गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट को किस करते हुए नजर आ रहे हैंl

नई दिल्ली, जेएनएनl आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैl दरअसल यह फोटो फैंस के कारण चर्चा में आई हैl आलिया भट्ट ने एक फोटो शेयर किया हैl इसमें वह पोज करती हुई नजर आ रही हैl हालांकि तस्वीर के पीछे एक फ्रेम लगी हुई हैl इसमें रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट को किस करते हुए नजर आ रहे हैंl

तस्वीर में आलिया भट्ट ने जैकेट पहन रखा हुआ हैl इसके अलावा उन्होंने घुटने तक जूते पहन रखे हैं और उन्हें रणबीर कपूर किस कर रहे हैl दोनों कुर्सी पर बैठे हुए हैंl आलिया कैमरे की ओर देख रही हैl वही रणबीर किस करने में व्यस्त हैंl

यह तस्वीर उनकी रणथंबोर नेशनल पार्क के ट्रिप की लग रही है, जहां दोनों अपने परिवार के साथ नए वर्ष का स्वागत करने गए थेl आलिया ने कुछ इसी प्रकार के आउटफिट पिकनिक ट्रिप के दौरान पहन रखी थीl इस अवसर पर सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर भी नजर आई थीl रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूसरे को पिछले 3 वर्षों से डेट कर रहे हैंl दोनों शादी करने वाले थेl हालांकि कोरोना वायरस के कारण इसे टाल दिया गयाl दोनों जल्द अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगेl इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन की अहम भूमिका होगीl यह फिल्म तीन भागों में बन रही हैl रणबीर कपूर शमशेरा और एनिमल में भी नजर आएंगेl

आलिया भट्ट कई फिल्मों में नजर आने वाली हैंl इनमें गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर, डार्लिंग और रानी की प्रेम कहानी भी शामिल हैl आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl आलिया भट्ट फिल्म अभिनेत्री हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई हैl उनकी और रणबीर की जोड़ी काफी अच्छी लगती हैl

chat bot
आपका साथी