Alia Bhatt के घर पार्टी में शामिल हुए ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर, क्या आप इन तस्वीरों में उन्हें ढूंढ सकते हैं?

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले दोनों की लव स्टोरी सबके सामने नहीं आई थी लेकिन अब ये कन्फर्म हो चुका है। पहले दोनों छुपछुपकर एक दूसरे से मिलते थे।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:17 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:24 AM (IST)
Alia Bhatt के घर पार्टी में शामिल हुए ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर, क्या आप इन तस्वीरों में उन्हें ढूंढ सकते हैं?
Photo Credit - Alia Bhatt - Riddhima Kapoor Insta

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले दोनों की लव स्टोरी सबके सामने नहीं आई थी, लेकिन अब ये कन्फर्म हो चुका है। पहले दोनों छुपछुपकर एक दूसरे से मिलते थे, लेकिन अब दोनों खुलकर मीडिया के सामने आते हैं। इतना ही नहीं हाल ही में भारत में लॉकडाउन के दौरान रणबीर और आलिया साथ में मालदीव्स की ट्रिप पर भी गए थे, जहां से आलिया की कई फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

दोनों की नज़दीकियां कितनी बढ़ चुकी हैं इसका अंदाज़ा आप इसी बात से लगा लीजिए कि रणबीर के घर पर कोई फंक्शन हो तो आलिया उसे मिस नहीं करतीं और अगर आलिया के घर पर कोई पार्टी होतो रणबीर उसमें ज़रूर शामिल होते हैं। हाल ही में आलिया ने अपने नाना का बर्थडे सेलिब्रेट किया था जिसमें रणबीर कपूर का पूरा परिवार शामिल हुआ था। रणबीर की मां नीतू कपूर के अलावा उनकी बहन रिद्धिमा कपूर और रिद्धिमा की भी बेटी पार्टी में शामिल हुईं।

नाना के बर्थडे की कुछ फोटोज़ रिद्धिमा और आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं जिसमें साभी लोग पार्टी करते नज़र आ रहे हैं। इन फोटोज़ में आलिया, नीतू, सोनी राज़दान और एक्ट्रेस के नाना फुल मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने रणबीर के साथ ख़ुद कोई फोटो शेयर नहीं की है, लेकिन रिद्धिमा की एक फोटो में रणबीर कपूर भी स्पॉट हुए हैं जिससे ये पता चल रहा है कि एक्टर ने भी पार्टी में मस्ती की थी।

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया बैक-टू-बैक कई फिल्मों नज़र आने वाली हैं। फिलहाल एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस एस.एस राजमौल की ‘आरआरआर’ और अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में नज़र आएंगी। इस फिल्म में आलिया के साथ ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी नज़र आएंगे। रणबीर और आलिया पहली बार किसी फिल्म में साथ नज़र आएंगे।

chat bot
आपका साथी