Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani इस दिन होगी सिनेमाघरों रिलीज, आलिया भट्ट ने शेयर किया BTS VIDEO
अब एक बार फिर से इन दोनों की जोड़ी देखने को मिलने वाली है। आलिया और रणवीर करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी पहली बार फिल्म 'गली बॉय' में देखने को मिली थी। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। जिसके बाद अब एक बार फिर से इन दोनों की जोड़ी देखने को मिलने वाली है। आलिया और रणवीर करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है।
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग पूरी हो गई है। इस बारे में हाल ही में आलिया भट्ट ने जानकारी दी है। आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। ये फिल्म का BTS वीडियो है जिसमें सभी फिल्म की शूटिंग करते हुए दिखाया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग के 50 दिन पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही आलिया ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।
आलिया भट्ट ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'म्यूजिक, डांस, कलाकारों की टुकड़ी, थोड़ा सा ड्रामा और ढेर सारा प्यार सिर्फ आपके लिए लोड हो रहा है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है! इस कहानी को पूरा करने के लिए वहीं मिलते हैं।' इस फिल्म में आलिया रणवीर के अलावा जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)
बता दें कि हाल ही में इस फिल्म के शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं। इन तस्वीरों में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और फिल्म के निर्देशक करण जौहर के साथ मिलकर शॉट को फिल्माने का इंतजार कर रहे थे। वायरल हुई इन फोटोज में रणवीर सिंह व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आए, तो वहीं करण जौहर ब्लैक टी-शर्ट के साथ कलर फुल जैकेट पहने हुए दिख रहे हैं। जबकि तस्वीरों में आलिया भट्ट का चेहरा नहीं दिख रहा था। ये तस्वीरें दिल्ली में चल रही फिल्म की शूटिंग सेट से थी।