Alia Bhatt नहीं हुईं नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में शामिल? ऐसे मना जश्न, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने कल यानी 8 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। ऋषि कपूर के जाने के बाद ने नीतू का पहला जन्मदिन था।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 03:44 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 05:26 PM (IST)
Alia Bhatt नहीं हुईं नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में शामिल? ऐसे मना जश्न, देखें तस्वीरें
Alia Bhatt नहीं हुईं नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में शामिल? ऐसे मना जश्न, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट रणबीर कपूर के परिवार के काफी करीब हैं लेकिन फिर वो नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुईं, क्यों?? ये या तो आलिया जानती होंगी या फिर रणबीर कपूर।बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने कल यानी 8 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। ऋषि कपूर के जाने के बाद ने नीतू का पहला जन्मदिन था, जाहिर है उन्होंने अपने पति को मिस तो किया ही होगा, लेकिन बच्चों ने उनके जन्मदिन पर उन्हें उदास नहीं होने दिया। रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर ने मां का बर्थडे मनाया।

नीतू ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टग्राम पर शेयर की हैं जिसमें उनके साथ करण जौहर, रिद्धिम, रणबीर कपूर समेत कई लोग नज़र आ रहे हैं। फोटो में सभी काफी खुश नज़र आ रहे हैं।  लेकिन ग़ौर करने वाली बात ये है कि इन तस्वीरों में रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया कहीं नज़र नहीं आ रही हैं। जब्कि आलिया न सिर्फ रणबीर के बल्कि नीतू कपूर के भी काफी करीब हैं। ये बात आलिया-रणबीर के फैंस को भी थोड़ी खटक रही है।हालांकि आलिया ने नीतू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी थी। आलिया ने नीतू की थ्रोबेक फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी जिसके साथ उन्होंने लिखा था, 'आप मुझे हमेसा इंस्पायर करेंगी... हर दिन'।

नीतू ने अपनी बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अमीर वो है, जिनके पास अच्छे रिश्ते हैं। हमे अपना ख़ास लोगों से प्यार, सपोर्ट, और मजबूती की जरूरत होती है। मैं आज ख़ुद को बहुत अमीर महसूस कर रही हूं'। नीतू की ये फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

फोटोज़ में सभी काफी एंजॉय करते हुए नज़र आ रहे हैं 

 

View this post on Instagram

The richest are the ones with good relationships!!! We all need love ,support strength from our loved ones always 💕💕💕💕I feel the richest today 🤗🤩

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Jul 8, 2020 at 11:59am PDT

आपको बता दें कि आलिया रणबीर की गर्लफ्रेंड तो है हीं साथ ही वो रणबीर के पूरे परिवार के बहुत करीब हैं। ऋसि कपूर के निधन के वक्त आलिया ने रणबीर को एक पल के लिए भी अकेला नहीं छाड़ा था। आलिया, ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार से लेकर उनके अस्थि विसर्जन तक में शामिल हुई थीं। नीतू भी कई बार ये ज़ाहिर चर चुकी हैं कि वो आलिया को काफी पसंद करती हैं। फैंस अब आलिया और रणबीर की शादी का बेस्ब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी