ट्विंकल खन्ना ने दिल्ली और पंजाब भेजे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

ट्विंकल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी है। ट्विंकल ने रविवार को तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इनके साथ उन्होंने बताया है कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स का तीसरा लॉट तैयार है। एक तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा हमारा तीसरा लॉट दिल्ली के मरीजों को बांटा जाएगा।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 09:50 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 09:50 PM (IST)
ट्विंकल खन्ना ने दिल्ली और पंजाब भेजे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
ट्विंकल खन्ना की तस्वीर, फोटो साभार: Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना काल में इन दिनों तमाम बॉलीवुड सेलेब्स जरूरतमंद लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना भी लागातर लोगों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में ट्विंकल ने दिल्ली और पंजाब के लोगों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स भेजे हैं। इसकी जानकारी ट्विंकल ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर तेजी से देशभर में अपना असर दिखा रही है। ऐसे में हर कोई युद्ध स्तर पर इस महामारी को हराने के प्रयास में लगा हुआ है। कई लोग इस महामारी में आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स और बड़े से बड़े लोग भी आगे आ रहे हैं। अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने भी लोगों की मदद की है।

ट्विंकल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी है। ट्विंकल ने रविवार को तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इनके साथ उन्होंने बताया है कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स का तीसरा लॉट तैयार है। एक तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'हमारा तीसरा लॉट दिल्ली के मरीजों को बांटा जाएगा।'

Our third lot being distributed to patients in Delhi thanks to @Hemkunt_Fdn 🙏 pic.twitter.com/RYItLb0XCH

— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) May 16, 2021

एक अन्य तस्वीर के साथ उन्होंने बताया कि खालसा एड की मदद से बाकी के कंसंट्रेटर्स भी उन्होंने भिजवा दिए हैं। पोस्ट में ट्विंकल ने लिखा, 'एक अन्य लॉट पंजाब के मरीजों को बांठा जाएगा, खालसा एड की मदद से।'

Another lot being distributed among patients in Punjab with the help of @khalsaaid_india 🙏 pic.twitter.com/mR6v9jJJTF

— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) May 16, 2021

बता दें कि बीते दिनों भी ट्विंकल खन्ना ने लोगों की 250 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 5000 नेसल कन्नूला की सहायता की थी। इसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने बताया था कि एनजीओ की सहायता से 250 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 5000 नेसल कन्नूला उपलब्ध करवाने में सफल रही हूं। जिन्हें जल्द भारत भेजा जाएगा। ट्विंकल खन्ना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं दैविक फाउंडेशन और उन सभी की भी ऋणी हूं, जिन्होंने यह कर दिखाने में सहायता की है।'

Broken But Beautiful 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज, सिद्धार्थ शुक्ला-सोनिया राठी की जोड़ी ने किया कमाल

chat bot
आपका साथी