अक्षय कुमार को आई मां की याद, श्लोक की पंक्तियां सुनते हुए शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार फिल्मों में जबरदस्त कॉमेडी और शानदार एक्शन्स के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है कि उन्हें मां अरुणा भाटिया की बहुत याद आ रही है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 04:30 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 04:30 PM (IST)
अक्षय कुमार को आई मां की याद, श्लोक की पंक्तियां सुनते हुए शेयर किया वीडियो
Akshay Kumar remembered his mother. photo source@akshaykumar instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार फिल्मों में जबरदस्त कॉमेडी और शानदार एक्शन्स के लिए जाने जाते हैं। साथ ही वो सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक श्लोक की पंक्तियां सुनते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता एक दम शांत मुद्रा में खुली जगह पर बैठकर श्लोक की पंक्तियां सुन रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, यूंही आज मां बहुत याद आ रही है। अक्षय कुमार की ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। साथ ही फैंस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

बता दें कि इस साल 8 सितंबर को उनकी मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया था। अभिनेता ने अपनी मां के निधन की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक इमोश्नल नोट भी लिखा था। जिसमें उन्होंने अपनी मां को अपना कोर बताया था।

आपको बता दें कि अभिनेता इन दिनों अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ अपनी आगामी फिल्म राम सेतु की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें जैकलीन हैलीकॉप्टर की विडो से अपने बालों को बाहर निकल रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक फनी कैप्शन भी लिखा हैा

अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी रही इस माइथोलॉजी फिल्म में अक्षय कुमार एक आर्कियलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं, जो फिल्म में गुफाओं में से रामसेतु की लोकेशन तक पहुंचते हुए दिखाया जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। वही बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो राम सेतु के अलावा पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, बच्चन पांडे जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी