'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार की 'संयोगिता' बनी एक्ट्रेस ने दिखाया बोल्ड अंदाज, ऑरेंज बिकिनी में पूल किनारे दिखाया जलवा

खासकर उन्हें अक्षय कुमार के साथ डेब्यू करने का मौका भी मिल रहा है। इसी बीच मानुषी अपना बोल्ड और दिलकश अंदाज भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मानुषी ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:50 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:33 AM (IST)
'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार की 'संयोगिता' बनी एक्ट्रेस ने दिखाया बोल्ड अंदाज, ऑरेंज बिकिनी में पूल किनारे दिखाया जलवा
मानुषी छिल्लर की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वालीं मानुषी छिल्लर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मानुषी छिल्लर अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'पृथ्वीराज' में उनकी संयोगिता बनकर नजर आएंगी। मानुषी छिल्लर अपने डेब्यू से बेहद खुश हैं। खासकर उन्हें अक्षय कुमार के साथ डेब्यू करने का मौका भी मिल रहा है। इसी बीच मानुषी अपना बोल्ड और दिलकश अंदाज भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मानुषी ने अपनी कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

मानुषी छिल्लर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। मानुषी समय- समय पर अपना बोल्ड अंदाज भी फैंस को दिखाती रहती हैं। अब हाल ही में मानुषी छिल्लर ने सोशल मीडिया पर बिकिनी में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट किया है। मानुषी की ये तस्वीरें देखकर उनके फैंस भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

मानुषी छिल्लर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मानुषी छिल्लर स्विमिंग पूल के किनारे हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। इस दौरान मैनुषी छिल्लर ने ऑरेंज रंग की बिकिनी पहनी हुई है। जिसमें मानुषी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मानुषी ने कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें से कुछ में अभिनेत्री बाथरोब पहने भी दिख रही हैं। मानुषी छिल्लर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar)

मानुषी छिल्लर की इन तस्वीरों पर उनके फैंस भी कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग मानुषी को इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत बता रहे हैं। तो वहीं कई लोग उन्हें खूबसूरती कू परिभाषा तक कह रहे हैं। बता दें कि मानुषी छिल्लर पेशे से डॉक्टर (डेन्टिस्ट) बनने वाली थीं। लेकिन साल 2017 में उनकी किस्मत उस समय पलट गई जब उन्होंने फेमिना मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद से ही मानुषी के बॉलीवुड डेब्यू के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन उन्होंने कुछ समय रुककर डेब्यू करने के बारे में सोचा और अब वो अक्षय कुमार के साथ बड़े पर्दे पर पहली बार एक्टिंग करती हुई नजर आएंगी।

chat bot
आपका साथी