Akshay Kumar के फैंस ने दिव्यांग लोगों को बांटा खाना, खिलाड़ी कुमार ने इस अंदाज में की तारीफ

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में लगातार जारी है। भारत में इस खतरनाक वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। वहीं बॉलीवुड सितारों के अलावा कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद करने के लिए उनके फैंस भी आगे आ रहे हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 03:18 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 03:22 PM (IST)
Akshay Kumar के फैंस ने दिव्यांग लोगों को बांटा खाना, खिलाड़ी कुमार ने इस अंदाज में की तारीफ
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, Instagram : akshaykumar

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में लगातार जारी है। भारत में इस खतरनाक वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। वहीं बॉलीवुड सितारों के अलावा कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद करने के लिए उनके फैंस भी आगे आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ काम बॉलीवुड के दिग्गज और मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार के फैंस ने भी किया है।

अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे कलाकारों में से एक हैं जिनकी फैन फॉलोइंग केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी है। साउथ अफ्रीका में उनके फैंस ने दिव्यांग लोगों को खाना बांटा है, जिसके लिए अक्षय कुमार ने फैंस की तारीफ की है। खिलाड़ी कुमार के फैंस ने दिव्यांग लोगों को खाना बंटाते हुए सोशल मीडिया पर उनके फैन क्लब पेज पर कई तस्वीरें भी साझा की हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अक्षय कुमार के फैन क्लब पर तस्वीरें साझा करते हुए फैंस ने अपने ट्वीट में लिखा, हम खाद्य पदार्थों का दान करते हैं और दिव्यांग लोगों को इस कठिन समयों में मदद करते हैं जिससे इस वक्त पूरी दुनिया सामना कर रही है। हम न केवल अक्षय कुमार से प्यार करते हैं, हम उनके सिद्धांत का पालन करते हैं। उनके इशारों पर चलते हुए।' अक्षय कुमार ने अपने फैंस के इस नेक काम की तारीफ की है।

What you guys are doing is phenomenal @Akkians_Africa . Keep up the amazing work and please stay safe 🙏🏻 https://t.co/OXiL80Y917" rel="nofollow

— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 11, 2021

दिग्गज अभिनेता ने अपने ट्वीट में फैंस के लिए लिखा, 'आप लोग जो कर रहे हैं वह अभूतपूर्व है। अद्भुत काम जारी रखें और कृपया सुरक्षित रहें।' सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार भारत में कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं।

अक्षय कुमार ने कोरोना पीड़ितों के लिए खाने, दवाओं और ऑक्सीजन का इंतज़ाम करने के लिए गौतम गंभीर फाउंडेशन को एक करोड़ रुपये की मदद की थी। गौतम ने ट्विटर के ज़रिए जानकारी देते हुए अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा किया था। वहीं वह पत्नी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के साथ मिलकर देश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान करने का फैसला किया है।

chat bot
आपका साथी