Ajay Devgn ने नई कविता 'सिपाही' में बयां किया वीर जवानों की शहादत की भावुक कर देने वाली कहानी, सुनकर रो पड़े अक्षय कुमार

भुज में अजय देवगन के अलावा सोनाक्षी सिन्हा संजय दत्त शरद केलकर और नोरा फतेही की मुख्य भूमिका है। फिल्म को टीसीरीज और अजय देवगन फिल्म्स ने मिलकर प्रस्तुत किया है। इसके निर्देशक अभिषेक दुधैया हैं। फिल्म 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 03:32 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 03:32 PM (IST)
Ajay Devgn ने नई कविता 'सिपाही' में बयां किया वीर जवानों की शहादत की भावुक कर देने वाली कहानी, सुनकर रो पड़े अक्षय कुमार
Photo Credit - Ajay Devgn Twitter Akshay Kumar Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाने वाले एक्टर अजय देवगन इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं। अजय ने अपने करियर में अबतक कई तरह के रोल को पर्दे पर जिया है। अजय न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक सच्चे देश भक्त भी हैं। इस बात का सबूत उन्होंने अपनी हाल ही में दिया। अजय ने अपनी कतिवा 'सिपाही' के जरिए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी है। उनकी ये कविता काफी भावुक कर देने वाली है। इस कविता के जरिए उन्होंने देश के वीर जवानों की शहादत की कहानी को बयां किया है। यहां देखें कविता...

I’m not very expressive when it comes to emotions in real life. But this got me in tears. @ajaydevgn, I didn’t know you have a brilliant poet in you. Kis Kis baat pe dil jeetoge yaar? pic.twitter.com/KofhbNizV7— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 27, 2021

देश के जवानों को दी श्रद्धांजलि

अजय देवगन ने अनपे ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह देश के जवानों की शरहद से लेकर उनकी निजी जिंदगी के हर उस पल को कविता के जरिए सुनाते नजर आ रहे हैं। अजय वीडियो में हमारे वी​र जवान के बारे में वो सारी बातें शेयर करते दिख रहे हैं जिसे वो जीना तो चाहते हैं लेकिन कई बार उन पलों को जी नहीं पाते। इस 2 मिनट 3 सेकेंड के वीडियो में अजय ने पूरी कविता रिलीज कर दी है।

‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में जल्द आएंगे नजर

अजय देवगन जल्द ही भारतीय सेना की बहादुरी को दर्शाती फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के टीजर में इसी कविता की लाइनें अजय देवगन की आवाज में सुनाई दी थी। वह कहते हैं- 'मेरे मरने का मातम मत करना, मैंने खुद ये शहादत चुनी है। मैं जीता हूं मरने के लिए, मेरा नाम है सिपाही।' अजय के इस वीडियो को न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स भी काफी पंसद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कविता सुनकर भावुक हो उठे अक्षय कुमार

अजय देवन की कविता 'सिपाही' के वीडियो को रीट्वीट करते हुए अक्षय कुमार ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'मैं असल जिंदगी में अपनी भावनाओ को इनती आसानी से व्यक्त नहीं कर पाता लेकिन मेरी आंखों में आंसू आ गए। अजय देवगन मुझे नहीं पता था कि तुम इतनी अच्छे कवि हो। किस किस पात पे दिल जीतोगे यार?’

chat bot
आपका साथी