पीएम नरेंद्र मोदी के इस मंत्री की अक्षय कुमार क्यों कर रहे हैं इतनी तारीफ़, पढ़िए यह ख़बर
राज्यवर्द्धन राठौर ने खेलों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए कुछ कड़े क़दम उठाते हुए खेल विभाग और खेल मंत्रालय के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के नाम एजेंसी को दे दिये हैं।
मुंबई। नरेंद्र मोदी सरकार में खेल और युवा मामलों के राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने एक ऐसा काम किया है, जिसकी तारीफ़ बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी कर रहे हैं।
राज्यवर्द्धन राठौर ने खेलों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए कुछ कड़े क़दम उठाते हुए खेल विभाग और खेल मंत्रालय के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के नाम एजेंसी को दे दिये हैं ताकि उनके ख़िलाफ़ जांच की जा सके। राठौर ने अपना एक वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सरकार होने का नाते, हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसीलिए जब हमें पता चला कि खेल व युवा मंत्रालय के विभागों में कुछ भ्रष्ट अधिकारी हैं तो हमने इसकी जानकारी एजेंसीज़ को दे दी। उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है। राठौर ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार के लिए ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर हम चलते रहेंगे। सरकार के इस क़दम की तारीफ़ करते हुए अक्षय ने लिखा- ''इस दिशा में आपके प्रयास सहाहनीय हैं। भ्रष्टाचार को जड़ से ख़त्म करने के लिए यह प्रशंसनीय क़दम है, जिससे इस देश में खेलों को एक नई ऊंचाई मिलेगी। हमें आप पर गर्व है।''
Your efforts in this direction are praise-worthy @Ra_THORe ji...a commendable step to remove corruption from the roots and take the Sports of this country to new and deserving heights. Extremely proud of you. https://t.co/pRDFl4nb5n
बताते चलें कि अक्षय ख़ुद एक स्पोर्ट्स प्रेमी हैं और बॉलीवुड में उनके इसी प्रेम की वजह से उन्हें खिलाड़ी कहा जाता है। मार्शल आर्ट्स और ताइक्वांडो जैसे खेलों को सपोर्ट करने के लिए अक्षय प्रतियोगिताएं करवाते रहे हैं। राज्यवर्द्धन राठौर के साथ अक्षय पहले भी खेलों की बेहतरी के लिए एसोशिएट होते रहे हैं। अक्षय के साथ मिलकर राठौर ने एक फिटनेस अभियान शुरू किया था, जिसमें वर्कआउट का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था राजनीतिक भ्रष्टाचार की लड़ाई अक्षय कुमार पर्दे पर अपनी फ़िल्म 'गब्बर इज़ बैक' के ज़रिए लड़ चुके हैं।
फ़िल्मों की बात करें तो अक्षय कुमार की इस साल 5 फ़िल्में आनी हैं। केसरी, हाउसफुल4, गुड न्यूज़, मिशन मंगल और सूर्यवंशी। ये सभी फ़िल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। केसरी एक पीरियड फ़िल्म है, जबकि हाउसफुल4 एक्शन कॉमेडी फ़िल्म है। गुड न्यूज़ रोमांटिक ड्रामा है और मिशन मंगल रियल लाइफ़ से प्रेरित फ़िल्म है, जिसमें अंतरिक्ष में भारत के पहले मंगलयान को भेजे जाने की कहानी दिखायी जाएगी। 'वीर सूर्यवंशी' एक्शन ड्रामा है, जिसमें अक्षय ख़ाकी में दिखेंगे। इस फ़िल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। इन फ़िल्मों के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए आप नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं-
यह भी पढ़ें: 2019 में अक्षय कुमार इन 5 फ़िल्मों के ज़रिए बॉक्स ऑफ़िस पर मचाने वाले हैं तहलका