Sooryavanshi के सेट पर जब रोहित शेट्टी से लड़ पड़े थे अक्षय कुमार, पुलिस को भी आना पड़ा था बीच में, थ्रोबैक Video हुआ वायरल

अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी एक एक्शन फिल्म है। इस में अक्षय के अलावा एक्टर रणवीर सिंह और एक्टर अजय देवगन की भी झलक देखने को मिलेगी। वहीं सूर्यवंशी के अलावा अक्षय कुमार आनंद एल. रॉय की फिल्म अतरंगी रे में भी काम कर रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 12:02 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 12:02 PM (IST)
Sooryavanshi के सेट पर जब रोहित शेट्टी से लड़ पड़े थे अक्षय कुमार, पुलिस को भी आना पड़ा था बीच में, थ्रोबैक Video हुआ वायरल
Akshay Kumar And Rohit Shetty Fight During Sooryavanshi Movie Shooting Throwback Video Viral

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इंडस्ट्री के हिट एंड फिट स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं इन दिनों अक्षय अपनी अपकमिंग मूवी 'सूर्यवंशी' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर कटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को करण जौहर और रोहित शेट्टी ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसी बीच अक्षय कुमार और रोहित शेट्टीका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों के बीच जबरदस्त फाइट हो रही है। ये वीडियो फिल्म 'सूर्यवंशी' के सेट के दौरान का है।

#BreakingNews - A fallout which might just make your day 🙃 pic.twitter.com/gH2jgTQqhT— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 12, 2019

अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी संग फाइट का वीडियो आज का नहीं बल्कि पुराना है। इस वीडियो को अक्षय ने अपने ट्विटर पर शेयर किया था। वहीं अक्षय के बाद इस वीडियो को करण जौहर ने भी शेयर किया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले कटरीना कैफ नजर आती हैं और इस खबर की जानकारी दे रही हैं। उसके बाद अक्षय और रोहित आपस में भिड़ जाते हैं। दोनों के बीच हाथापाई इतनी बढ़ गई कि खुद पुलिस को दोनों के बीच में आना पड़ा। हालांकि मामला पूरा फिल्मी है। उनके बीच सच में कोई झगड़ा नहीं हुआ था। 

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' एक एक्शन फिल्म है। इस में अक्षय के अलावा एक्टर रणवीर सिंह और एक्टर अजय देवगन की भी झलक देखने को मिलेगी। वहीं 'सूर्यवंशी' के अलावा अक्षय कुमार आनंद एल. रॉय की फिल्म 'अतरंगी रे' में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर अक्षय काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग अक्षय आगरा में कर रहे हैं। मूवी में अनके अलावा साउथ सुपर​स्टार धनुष और सारा अली खान भी लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। दर्शकों को इन तीनों की जोड़ी पहली बार एक साथ पर्दे पर देखने को मिलेगी।

chat bot
आपका साथी