अजय देवगन के इस 'टोटल धमाल' के पीछे है शाह रुख़ ख़ान का 'जबरा' आइडिया!

टोटल धमाल 22 फरवरी को रिलीज़ हो रही है। यह धमाल सीरीज़ की तीसरी फ़िल्म है। इस सीरीज़ से अजय देवगन और अनिल कपूर पहली बार जुड़े हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 05:15 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 12:14 PM (IST)
अजय देवगन के इस 'टोटल धमाल' के पीछे है शाह रुख़ ख़ान का 'जबरा' आइडिया!
अजय देवगन के इस 'टोटल धमाल' के पीछे है शाह रुख़ ख़ान का 'जबरा' आइडिया!

मुंबई। अजय देवगन की कॉमेडी फ़िल्म 'टोटल धमाल' रिलीज़ होने वाली है। इंद्र कुमार निर्देशित इस फ़िल्म में अजय के साथ अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर और पीतोबाश मुख्य किरदारों में हैं।

स्टार कास्ट इन दिनों फ़िल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। टीवी शोज़ और इंटरनेट पर फ़िल्म का ख़ूब प्रचार किया जा रहा है। इसी स्ट्रेटजी के तहत मेकर्स ने फ़िल्म के ट्रेलर को अलग-अलग भाषाओं में डब करके रिलीज़ कर रहे हैं। 

फ़िलहाल पंजाबी और भोजपुरी में डब किये गये ट्रेलर इंटरनेट पर देखे जा सकते हैं। पंजाबी भाषा के ट्रेलर को जहां कपिल शर्मा ने शेयर किया था, वहीं भोजपुरी ट्रेलर को रवि किशन ने साझा किया है। ख़ुद अजय देवगन इन एक्टर्स को ट्रेलर शेयर करने के लिए शुक्रिया भी बोल रहे हैं। 

Thank you bhaiya Ravi! https://t.co/HcPRZldfhC

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 12, 2019

इन ट्रेलर्स में सभी कलाकारों की आवाज़ को स्थानीय भाषाओं में डब किया गया है। ये आवाज़ें इन कलाकारों की नहीं हैं, बल्कि डबिंग आर्टिस्ट्स ने दी हैं। 

Thanks Paaji https://t.co/pd1IGWQWU6

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 11, 2019

टोटल धमाल के ट्रेलर्स को अलग-अलग भाषाओं में डब करने से आपको शाह रुख़ ख़ान के फ़ैन मूमेंट की याद आ गयी होगी। इस फ़िल्म के टाइटल सॉन्ग जबरा को भी 6 अलग-अलग भाषाओं तमिल, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, मराठी और भोजपुरी में इन्हीं भाषाओं के नामी गायकों से गवाया गया था। हिंदी और तमिल गाने को नकश अज़ीज़ ने गया था, जबकि भोजपुरी गाने को मनोज तिवारी ने आवाज़ दी थी। पंजाबी वर्ज़न हरभजन मान, बंगाली वर्ज़न अनुपम रॉय, मराठी वर्ज़न अवधूत गुप्ते और गुजराती में अरविंद वेगड़ा ने गाया था। 

टोटल धमाल 22 फरवरी को रिलीज़ हो रही है। यह धमाल सीरीज़ की तीसरी फ़िल्म है। इस सीरीज़ से अजय देवगन और अनिल कपूर पहली बार जुड़े हैं। अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी शुरू से धमाल सीरीज़ का हिस्सा रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी