Into The Wild की शूटिंग करते हुए गर्दन तक डूब गए थे अजय देवगन, शार्क से भरे समुद्र में एक्टर को लगने लगा था डर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन जल्द ही एडवेंचर्र बियर ग्रिल्स के शो इनटू द वाइल्ड में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इस शो का एक वीडियो प्रोमो सामने आया था जिसमें अजय देवगन बियर ग्रिल्स के साथ हिंद महासागर में एडवेंचर करते दिखाई दे रहे थे।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 03:33 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 03:33 PM (IST)
Into The Wild की शूटिंग करते हुए गर्दन तक डूब गए थे अजय देवगन, शार्क से भरे समुद्र में एक्टर को लगने लगा था डर
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और एडवेंचर्र बियर ग्रिल्स- तस्वीर : Instagram: ajaydevgn

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन जल्द ही एडवेंचर्र बियर ग्रिल्स के शो 'इनटू द वाइल्ड' (Into The Wild) में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इस शो का एक वीडियो प्रोमो सामने आया था, जिसमें अजय देवगन बियर ग्रिल्स के साथ हिंद महासागर में एडवेंचर करते दिखाई दे रहे थे। अब अजय देवगन ने बियर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अजय देवगन ने 'इनटू द वाइल्ड' की शूटिंग फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद की थी। अजय देवगन ने कहा, 'सितंबर में ब्रेक लेकर हिंद महासागर में जाना मेरे लिए कई तरह से काम आया। बियर ग्रिल्स के साथ यह मेरा पहला 'इनटू द वाइल्ड' सफर था। मैंने 30 साल पहले अपने फिल्मी करियर की शुरुआत से ही फिल्मों में खतरनाक चीजें की हैं। लेकिन 'इनटू द वाइल्ड' के सफर में मैंने बियर ग्रिल्स के साथ जो किया वह बिल्कुल अलग था। यह डरावना, रोमांचकारी, साहसिक और बहुत भी कुछ था। इसने एक छोटे ब्रेक के रूप में भी काम किया।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

'इनटू द वाइल्ड' में बियर ग्रिल्स और अजय देवगन ने शार्क से भरे समुद्र सफर तय किया और मुश्किल भरे मौसम का सामना करते हुए एक द्वीप पर पहुंचे। इस दौरान अजय देवगन काफी घबराए हुए थे। अपने डर के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, 'मेरे अंदर इतनी नर्वस एनर्जी थी जब मैं बियर के साथ अपने स्टंट कर रहा था। मैं हर पल को अलग से याद नहीं कर सकता। कुल मिलाकर, मैं आपको बता सकता हूं कि जब मैं गहरे समुद्र के बीच में था और बियर ग्रिल्स मुझे बचाने एक हेलीकॉप्टर से आए। वह मुझे पास के एक द्वीप पर ले गए। पानी काफी खतरनाक था।'

अजय देवगन ने आगे कहा, 'हेलिकॉप्टर मशीन की हवा और पानी के दबाव के कारण मैं गर्दन की गहराई तक पानी में डूबा हुआ था, जोकि बहुत खतरनाक था। बेशक, मुझे बियर ग्रिल्स पर पूरा भरोसा था, लेकिन मैं कबूल करता हूं कि मैं मुश्किल से अपना सिर पानी के ऊपर रख सका।' इसके साथ ही अजय देवगन ने बियर ग्रिल्स के साथ जंगल में किए अपने स्टंट को लेकर भी चर्चा की।

उन्होंने अपने जंगल के अनुभवों को शेयर करते हुए कहा, 'मुझे जंगलों से प्यार है, इसलिए यह थोड़ा आसान था। बियर ग्रिल्स जंगली के चारों ओर अपना रास्ता जानते हैं। मैंने बस उनका पीछा किया, लेकिन यह समुद्र ही था जिसने चुनौतियां पेश कीं।' इसके अलावा अजय देवगन ने और भी ढेर सारी बातें कीं। आपको बता दें कि अजय देवगन बियर ग्रिल्स के शो 'इनटू द वाइल्ड' में नजर आने वाले तीसरे भारतीय एक्टर हैं। उनसे पहले अक्षय कुमार और रजनीकांत ने बियर ग्रिल्स के एडवेंचर्स शो में हिस्सा लिया था।

chat bot
आपका साथी