Ajay Devgn ने काजोल के जन्मदिन पर शेयर की बेहद रोमांटिक तस्वीर, कहा- आप मेरे लिए बेहद ही स्पेशल हैं

अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि काजोल पति अजय के कंधे पर सिर रखकर हंस रही हैं। वहीं तस्वीर में अजय देवगन भी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 12:22 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 12:22 PM (IST)
Ajay Devgn ने काजोल के जन्मदिन पर शेयर की बेहद रोमांटिक तस्वीर, कहा- आप मेरे लिए बेहद ही स्पेशल हैं
Photo Credit - Ajay Devgn twitter Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सुपरहिट फिल्मों में लिए मशहूर एक्ट्रेस काजोल का आज जन्मदिन हैं काजोल आज अपना 46वां बर्थ अपनी फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। काजोल का जन्म 5 अगस्त, 1974 को मुम्बई में दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा और दिवंगत निर्माता-निर्देशक सोमू मुखर्जी के घर में हुआ था। इस मौके पर उन्हें बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने बधाई दी है। इसी बीच अब काजोल के पति और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अजय ने दोनों की एक खूबसूरत तस्वीर के साथ एक प्यारा सा मैसेज लिखा है। यहां देखें पोस्ट...

You have managed to bring a smile 😃 to my face for the longest time now...

Happy birthday dearest Kajol🎂; will try to make it as special as you are🌹 @itsKajolD pic.twitter.com/MwkuuuWaVf

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 5, 2021

अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि काजोल पति अजय के कंधे पर सिर रखकर हंस रही हैं। वहीं तस्वीर में अजय देवगन भी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर किसी इवंट के दौरान की नजर लग रही है। इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, 'आपने हमेशा ही मेरे चहरे पर मुस्कान लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आप मेरे लिए बेहद ही स्पेशल हैं। मैं आपके जन्मदिन को स्पेशल बनाने की पूरी कोशिश करूंगा।' सोशल मीडिया पर यह तस्वीर चंद मिनटों में वायरल हो गई है। इस फैंस लाइक करने के साथ ही इस पर कमेंट कर काजोल को बर्थडे की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि काजोल और अजय देवगन की पहली मुलाकात फिल्म 'हलचल' के सेट पर हुई थी। 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद हमने शादी करने का फैसला लिया। दोनों 24 फरवरी, 1999 को शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के इतने साल भी दोनों अपनी शादी शुदा लाइफ को काफी एंजॉय करते हैं।

chat bot
आपका साथी