कुछ ही महीनों में इतनी बदल गयी अजय-काजोल की बेटी न्यासा, देखें बिल्कुल नई तस्वीरें

इससे पहले अजय अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गये थे। वहां से स्टार कपल ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में भी अजय और काजोल की बेटी न्यासा काफ़ी अलग दिख रही थीं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 15 Oct 2018 05:08 PM (IST) Updated:Mon, 29 Oct 2018 06:22 PM (IST)
कुछ ही महीनों में इतनी बदल गयी अजय-काजोल की बेटी न्यासा, देखें बिल्कुल नई तस्वीरें
कुछ ही महीनों में इतनी बदल गयी अजय-काजोल की बेटी न्यासा, देखें बिल्कुल नई तस्वीरें

मुंबई। अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा की ताज़ा तस्वीर देखकर आप चौंक जाएंगे। नई तस्वीर में न्यासा काफ़ी बड़ी दिख रही हैं। काजोल ने बेटी के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

काजोल की हेलीकॉप्टर ईला पिछले शुक्रवार (12 अक्टूबर) को रिलीज़ हुई है। इस फ़िल्म में वो एक ऐसी मॉम के रोल में हैं जो अपने बेटे के आगे-पीछे मंडराती रहती है। इसीलिए फ़िल्म का नाम हेलीकॉप्टर ईला है। फ़िल्म में रिद्धि सेन ने उनके बेटे का किरदार निभाया है। इसी फ़िल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची न्यासा की तस्वीर को काजोल ने शेयर किया है और इसके कैप्शन में लिखा है- About last night. 

 

View this post on Instagram

About last night....... #specialscreening #somuchlove #overwhelmed

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on Oct 10, 2018 at 9:43pm PDT

इससे पहले अजय अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गये थे। वहां से स्टार कपल ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में भी अजय और काजोल की बेटी न्यासा काफ़ी अलग दिख रही थीं। काजोल ने न्यासा के साथ तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे से लिपटी मुस्कुरा रही हैं। काजोल ने न्यासा के साथ अपनी इस प्यारी सी तस्वीर को कैप्शन दिया है- जब मेरी बच्ची मुस्कुराती है तो सारा जहां खिल उठता है। काजोल की इस टिप्पणी में एक मां का प्यार छिपा हुआ है। न्यासा अभी 15 साल की हैं। 

 

View this post on Instagram

When my baby smiles the whole world blooms..... #bicestervillage #summerlovin

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on Jul 25, 2018 at 6:56am PDT

न्यासा पहली बार काजोल के साथ रेड कार्पेट पर चलीं। काजोल ने इसी साल रिलीज़ हुई हॉलीवुड एनीमेशन फ़िल्म इनक्रेडिबल्स 2 के हिंदी डब वर्ज़न में लीड किरदार इलास्टिक गर्ल के लिए आवाज़ दी थी। यह तस्वीर काजोल ने न्यासा के जन्मदिन पर शेयर की थी। न्यासा का जन्म 2003 में हुआ था। न्यासा को जन्म देने के लिए काजोल ने 3 साल का लंबा ब्रेक फ़िल्मों से लिया था। उन्होंने 2006 में फना से वापसी की थी। काजोल अपने दोनों बच्चों के काफ़ी करीब हैं और परिवार हमेशा उनकी प्राथमिकता रहा है।

 

View this post on Instagram

My little girl with me on a red carpet for the first time .....❤️❤️❤️

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on May 24, 2018 at 2:30am PDT

अजय भी एक परफेक्ट फैमिली मैन की तरह बच्चों के साथ वक़्त बिताने का मौक़ा नहीं छोड़ते। उनके बेटे युग का जन्म 2010 में हुआ था। अजय देवगन इस साल टोटल धमाल में नज़र आएंगे, जो धमाल फ्रेंचाइजी की फ़िल्म है और इंद्र कुमार इसका निर्देशन कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

Au revoir..... Paris!

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on Apr 9, 2018 at 2:22am PDT

chat bot
आपका साथी