प्रेगनेंसी की खबरों के बीच बेटी आराध्या के साथ नजर आईं एश्वर्या राय बच्चन, ओरछा के बाद हुई ग्वालियर रवाना

बॉलीवुड की सबसे हसीन एक्ट्रेस मानी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन शुक्रवार को मध्य प्रदेश के ओरछा पहुंचीं। ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी थीं। एक्ट्रेस यहां अपनी फिल्म पोन्नियन सेलवन की शूटिंग के लिए पहुंचीं थीं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 09:55 AM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 10:01 AM (IST)
प्रेगनेंसी की खबरों के बीच बेटी आराध्या के साथ नजर आईं एश्वर्या राय बच्चन, ओरछा के बाद हुई ग्वालियर रवाना
Image Source: Aishwarya Rai Bachchan Social Media Page

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की सबसे हसीन एक्ट्रेस मानी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन शुक्रवार को मध्य प्रदेश के ओरछा पहुंचीं। ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी थीं। एक्ट्रेस यहां अपनी फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' की शूटिंग के लिए पहुंचीं थीं। मणिरत्नम की इस तमिल फिल्म में ऐश्वर्या मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस दौरान ऐश्वर्या और आराध्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रहीं हैं।

ऐश्वर्या के फोटोज हुए वायरल

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या- आराध्या की फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स एश्वर्या की प्रेग्नेंसी को लेकर कमेंट कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'ये पहली बार है जब ऐश्वर्या ने आराध्या का हाथ नहीं पकड़ा है, हालांकि अच्छी बात है कि अब वो बड़ी हो गई है, खुद भी कर सकती है।' इसके साथ एश्वर्या के प्रेग्नेंट होने की खबर को फिर से हवा मिल गई।

ओरछा के बाद झांसी पहुंचीं एश्वर्या 

इसके बाद ऐश्वर्या राय बच्चन  रविवार की दोपहर तकरीबन 12:30 बजे अचानक झांसी के किले पर पहुंच गईं। इसकी खबर किसी को नहीं थी इस बेहद गोपनीय कार्यक्रम में उनके साथ उनकी बेटी आराध्या और निजी सुरक्षाकर्मी थे। पहले उनका किले के भीतर जाकर देखने का इरादा था, लेकिन तेज धूप और गर्मी के चलते वो अंदर नहीं गईं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

किसी को नहीं थी खबर

इसके बाद ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या ने झांसी के किले के बाहर रानी की प्रतिमा के पास खड़े होकर सेल्फी ली। वो करीब 10 मिनट तक यहां रहीं और किले को देखा। इसके साथ ही ऐश्वर्या ने रानी लक्ष्मीबाई के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वो वहां से शूटिंग के लिए ग्वालियर रवाना हो गईं। बता दें कि ऐश्वर्या की अचानक झांसी आने की जानकारी स्थानीय प्रशासन और पुलिस को भी नहीं लगी। यहां तक कि पुरातत्व विभाग के अधिकारी भी इससे अनजान रहे। 

chat bot
आपका साथी