Hum Dil De Chuke Sanam: ऐश्वर्या राय बच्चन ने सिर्फ़ संजय लीला भंसाली के साथ शेयर कीं तस्वीरें, प्यार के लिए फैंस को कहा शुक्रिया

फ़िल्म के 22वीं सालगिरह पर सोशल मीडिया में फ़िल्म को याद करने का सिलसिला जारी रहा। सलमान अजय देवगन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ट्विटर पर ट्रेंड होती रहीं। संजय लीला भंसाली प्रोडक्शंस के एकाउंट से फ़िल्म की अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की गयीं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:36 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 10:08 AM (IST)
Hum Dil De Chuke Sanam: ऐश्वर्या राय बच्चन ने सिर्फ़ संजय लीला भंसाली के साथ शेयर कीं तस्वीरें, प्यार के लिए फैंस को कहा शुक्रिया
Aishwarya Rai Bachchan with Sanjay Leela Bhansali. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। 18 जून को हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक रोमांटिक फ़िल्म हम दिल दे चुके सनम ने रिलीज़ के 22 साल पूरे कर लिये। पिछली सदी के आख़िरी साल में रिलीज़ हुई हम दिल दे चुके सनम ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान ख़ान के ऑनस्क्रीन इंटेंस रोमांस के लिए जानी जाती है। वहीं, इन दोनों की निजी ज़िंदगी का एक अहम अध्याय भी है हम दिल दे चुके सनम।

फ़िल्म के 22वीं सालगिरह पर सोशल मीडिया में फ़िल्म को याद करने का सिलसिला जारी रहा। सलमान, अजय देवगन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ट्विटर पर ट्रेंड होती रहीं। संजय लीला भंसाली प्रोडक्शंस के एकाउंट से फ़िल्म की अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की गयीं। अजय देवगन ने संजय, ऐश्वर्या और सलमान के साथ तस्वीरें शेयर कर फ़िल्म को याद किया। इसके कुछ देर बाद सलमान ख़ान ने भी संजय लीला भंसाली के साथ एक तस्वीर शेयर करके फ़िल्म के 22 साल होने पर प्रतिक्रिया दी।

मगर, फैंस दिनभर नंदिनी का इंतज़ार करते रहे और शाम को हम दिल दे चुके सनम की नंदिनी यानी ऐश्वर्या राय बच्चन ने इंस्टाग्राम पर फ़िल्म को लेकर भावुक पोस्ट शेयर की। साथ में चार तस्वीरें भी, जिनमें ऐश के अलावा बस संजय लीला भंसाली ही थे। ऐश्वर्या ने अपने नोट में भी भंसाली का ही ज़िक्र किया... ना सलमान... ना अजय देवगन।

ऐश ने लिखा- हम दिल दे चुके सनम के 22 साल। लोगों के इतने प्यार ने मुझे याद दिलाया। लेकिन सबसे प्यारे संजय, यह सदाबहार है। हमेशा के लिए। शुक्रिया। दुनियाभर में सभी दर्शकों का भी शुक्रिया। शुभचिंतकों की मेरी प्यार करने वाली फैमिली का भी शुक्रिया। प्यार के शुक्रिया। हमेशा। 

 

View this post on Instagram

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

ऐश्वर्या ने इसके बाद संजय लीला भंसाली की फ़िल्म देवदास में काम किया, जिसमें शाह रुख़ ख़ान और माधुरी दीक्षित उनके साथ थे। फिर 2010 की फ़िल्म गुज़ारिश में संजय ने ऐश्वर्या को डायेरक्ट किया, जिसमें लीड रोल ऋतिक रोशन ने निभाया था। संजय लीला भंसाली के साथ ऐश्वर्या की तीनों फ़िल्में उनके करियर की बेस्ट फ़िल्मों में शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी