राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद धनुष ने जाहिर की खुशी, कहा- ‘मेरे लिए पुरस्कार जीतना अवर्णनीय है’

सोमवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने सभी पुरस्कार विजेता अभिनेता और अभिनेत्री को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। अब राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद अभिनेता धनुष ने खुशी जाहिर की है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:00 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 10:00 AM (IST)
राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद धनुष ने जाहिर की खुशी, कहा- ‘मेरे लिए पुरस्कार जीतना अवर्णनीय है’
After win National Award Dhanush expressed happiness. photo source @dhanushkraja instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने सभी पुरस्कार विजेता अभिनेता और अभिनेत्री को पुरस्कार प्रदान किए। इसी बीच राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद अभिनेता धनुष ने तस्वीर शेयर कर खुशी जाहिर की है। 

इस अवॉर्ड फंक्शन में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तो वहीं अभिनेता और फिल्म निर्माता धनुष को बेस्ट एक्टर के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें ये पुरस्कार फिल्म ‘असुरन’ में अपने शानदार काम के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार को धनुष और अभिनेता मनोज बाजपेयी ने साझा रुप से जीता है।

View this post on Instagram

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए अभिनेता धनुष ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो थलाइवा स्टार रजनीकांत के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों ट्रेडिशनल ड्रेस पहने पुरस्कार दिखा रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘जिस मंच पर मेरा थलाइवर प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार जीत रहे थे। उसी मंच पर बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना मेरे लिए अवर्णनीय था। मुझे ये सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जूरी और प्रेस, मीडिया को निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद।’

रजनीकांत और धनुष की इन तस्वीरों को उनकी पत्नी एश्वर्या ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, ‘जिसमें वो अपने जीते पुरस्कारों को दिखा रहे हैं। फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ये मेरे हैं... और ये इतिहास है। गौरवांवित बेटी और पत्नी।’

View this post on Instagram

A post shared by Aishwaryaa R Dhanush (@aishwaryaa_r_dhanush)

वहीं राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का ताता लग गया है। फैंस तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें और सुपरस्टार रजनीकांत को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी