सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद पर्दे पर पहली बार इस तारीख को दिखेंगी शहनाज गिल, फैंस बोले 'हौसला रख'

अब जल्द ही शहनाज गिल के फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने वाले हैं। दरअसल हाल ही में शहनाज गिल की डेब्यू फिल्म हौसला रख का पहला पोस्टर शेयर किया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:31 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:31 AM (IST)
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद पर्दे पर पहली बार इस तारीख को दिखेंगी शहनाज गिल, फैंस बोले 'हौसला रख'
होसला रख का पहला पोस्टर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को निधन हो गया था। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके परिवार के साथ ही उनकी खास दोस्त रहीं शहनाज गिल भी टूट सी गई हैं। शहनाज गिल आखिरी बार सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के वक्त नजर आई थीं। जिसके बाद से अब तक शहनाज गिल ना तो नजर आईं और ना ही उनके बारे में कोई खबर है। लेकिन अब जल्द ही शहनाज गिल के फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने वाले हैं। दरअसल हाल ही में शहनाज गिल की डेब्यू फिल्म 'हौसला रख' का पहला पोस्टर शेयर किया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है।

दरअसल हाल ही में शहनाज गिल की डेब्यू फिल्म 'हौसला रख' का पहला पोस्टर दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने फिल्म की रिलीज की तारीख के साथ ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। दिलजीत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलजी किया है। इस पोस्टर में बीच में दिलजीत दोसांझ बच्चे को गोद में लिए खड़े हैं। उनके दाई तरफ शहनाज हाथ में कुछ सामान रखी नजर आ रही हैं। वहीं दिलजीत की बाईं ओर सोनम बाजवा नजर आ रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

इस पोस्टर को शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने बताया है कि फिल्म का पहला ट्रेलर सोमवार यानी 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इस पोस्टर के रिलीज होने के बाद शहनाज गिल के फैंस के बीच कासा एक्साइटमेंट देखा जा रहा है। शहनाज गिल, दिलजीत दोसांझ औक सोनम बाजवा स्टारर फिल्म 'हौसला रख' 15 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर रिलीज की जाएगी। दिलजीत के इस पोस्टर को शेयर करते ही शहनाज के फैंस की कमेंट की झड़ी भी लग गई। कोई इस फिल्म के लिए शहनाज गिल को बदाई दे रहा है। तो वहीं कई लोग शहनाज को हिम्मत दे रहे हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म को लेकर कई दिनों से बातें चल रही थीं। फाइनली दिलजीत ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर शहनाज के फैंस को तोहफा दिया है। हालांकि शहनाज गिल फिल्म के प्रमोशन में इस समय नहीं आएंगी। क्यों अब तक वो सिद्धार्थ शुक्ला के गम से उबरी नहीं हैं। ऐसे में उनके को-एक्टर दिलजीत ने भी पूरी तरह उनका समर्थन किया है।

chat bot
आपका साथी