'साहो' और 'छिछोरे' के बाद अब रणबीर कपूर की फ़िल्म में हो सकती है श्रद्धा कपूर की एंट्री, जानें डिटेल्स

Shraddha Kapoor With Ranbir Kapoor श्रद्धा इसके अलावा टाइगर श्रॉफ़ के साथ बागी 3 में वापसी कर रही हैं वहीं वरुण धवन के साथ वो एबीसीडी 3 डी में नज़र आएंगी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 06:50 PM (IST)
'साहो' और 'छिछोरे' के बाद अब रणबीर कपूर की फ़िल्म में हो सकती है श्रद्धा कपूर की एंट्री, जानें डिटेल्स
'साहो' और 'छिछोरे' के बाद अब रणबीर कपूर की फ़िल्म में हो सकती है श्रद्धा कपूर की एंट्री, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली, जेएनएन। श्रद्धा कपूर के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। साहो के बाद उनकी फ़िल्म छिछोरे बॉक्स ऑफ़िस पर छायी हुई है। बॉलीवुड में ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि किसी एक्ट्रेस की दो फ़िल्में बैक टू बैक बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी का यह मंज़र देखें। साहो (हिंदी) जहां 150 करोड़ का कलेक्शन करके हिट घोषित की जा चुकी है, वहीं 100 करोड़ का पड़ाव पार कर चुकी छिछोरे भी अब बड़े कलेक्शन की तरफ़ बढ़ रही है। इन सफलताओं के बीच अब ख़बर आ रही है कि श्रद्धा रणबीर कपूर और अजय देवगन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर सकती हैं।

फ़िल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा को लव रंजन की आने वाली फ़िल्म में रणबीर कपूर की लीडिंग लेडी के लिए एप्रोच किया गया है। रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से कहा गया है कि श्रद्धा यह फ़िल्म करने के लिए काफ़ी उत्सुक हैं। उन्होंने अभी तक रणबीर और अजय के साथ कोई फ़िल्म नहीं की है। इस सिलसिले में वो अजय से मिल चुकी हैं और जल्द श्रद्धा के नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kickstarting Chhichhore promotions!❤️ #ChhichhoreOn6thSept 📸 @kadamajay Outfit @honaydaofficial Styled by @stylebyami Assisted by @mala_agnani @shnoy09 Make up @shraddha.naik Hair @menonnikita Managed by @jinal.jj

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on Aug 17, 2019 at 5:35am PDT

बता दें कि इस फ़िल्म में पहले दीपिका पादुकोण का नाम आ रहा था, लेकिन उन्होंने ख़ुद ही इन ख़बरों का खंडन कर दिया था। श्रद्धा इसके अलावा टाइगर श्रॉफ़ के साथ बागी 3 में वापसी कर रही हैं, वहीं वरुण धवन के साथ वो एबीसीडी 3 डी में नज़र आएंगी। ये दोनों फ़िल्में 2020 में रिलीज़ होने वाली हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy Valentine’s Day! With love from us Street Dancers 💃🏻❤️🇬🇧🇮🇳

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on Feb 14, 2019 at 3:10am PST

अगर श्रद्धा के करियर पर ग़ौर करें तो उन्होंने 2010 में तीन पत्ती से डेब्यू किया था, जिसमें उन्हें अमिताभ बच्चन और आर माधवन जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौक़ा मिला था। आशिक़ी 2 से उन्हें बड़ी सफलता मिली, जो बॉक्स ऑफ़िस पर सुपर हिट रही। इसके बाद 2014 में आयी एक विलेन से श्रद्धा की 100 करोड़ क्लब में एंट्री हुई थी। 2018 में श्रद्धा की स्त्री सुपरहिट रही, जिसे अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया था। 

chat bot
आपका साथी