अक्षय कुमार का 4 साल पुराना वीडियो हो रहा है वायरल, ऐसा क्या है!

ख़बर यह भी आ रही है कि अक्षय ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवारों के लिए 5 करोड़ सहायता राशि देने का फ़ैसला किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 08:13 AM (IST)
अक्षय कुमार का 4 साल पुराना वीडियो हो रहा है वायरल, ऐसा क्या है!
अक्षय कुमार का 4 साल पुराना वीडियो हो रहा है वायरल, ऐसा क्या है!

मुंबई। पुलवामा आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ ज़बर्दस्त रोष का माहौल है। देश के कोने-कोने में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ प्रदर्शन चल रहे हैं और सबक़ सिखाने की मांग की जा रही है। ऐसे माहौल में अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो अचानक सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है, जिसमें वो आतंकवाद और पाकिस्तान को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहते नज़र आ रहे हैं।

यह वीडियो कुछ साल पुराना है। अगर वीडियो की बैकग्राउंड पर नज़र डालें तो यह अक्षय की फ़िल्म बेबी की किसी प्रमोशनल इवेंट का लग रहा है, जो 2015 में रिलीज़ हुई थी। वीडियो में रिपोर्टर की आवाज़ सुनाई देती है कि जब आतंकवाद की बात होती है, तो पाकिस्तान का नाम आता है, जिसके जवाब में अक्षय कह रहे हैं- ''जी ऐसा कुछ नहीं है इसमें, आतंकवाद जो होता है, वो किसी मुल्क़ में नहीं होता। वो कुछ तत्व होते हैं। आतंकवाद तो इंडिया में भी है। अमेरिका में है, ऑस्ट्रेलिया में है, पेशावर में है। ये कुछ लोग होते हैं, जो आतंकवाद फैलाते हैं। देश आतंकवाद नहीं रखता।'' 

No doubt... He’s my favvvvvv 💖

pic.twitter.com/pbNkczjLgZ

— Ayesha Khalid (@ayeshakhalid7) February 18, 2019

अक्षय के इस वीडियो में सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो को पाकिस्तानी मूल के लोग अपने हक़ में शेयर कर रहे हैं, ताकि आतंकवाद को लेकर हो रही उनकी घेराबंदी ढीली पड़ सके। इस वीडियो को मंगलवार को पाकिस्तानी एक्टर अली ज़फ़र ने भी रीट्वीट किया।

ग़ौरतलब यह है कि अक्षय की फ़िल्म बेबी आतंकवाद के मुद्दे पर ही बनी थी। नीरज पांडे निर्देशित इस फ़िल्म में भारत में आतंकी घटनाओं के लिए ज़िम्मेदार एक कुख्यात आंतकी सरगना को भारत लाने की कहानी दिखायी गयी थी। इस आतंकी सरगना का किरदार मुंबई के 26/11 अटैक के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद पर आधारित दिखाया गया था। फ़िल्म में अक्षय ने इंटेलीजेंस एजेंसी के अफ़सर का रोल निभाया था। इस फ़िल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था।

उधर, अक्षय ने पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में कड़ी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की थी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा था- ''पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की ख़बर सुनकर सुन्न पड़ गया हूं। ईश्वर आत्माओं को शांति दे और उनके परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति दे। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। हम इसे भूलने वाले नहीं हैं।''

Numb beyond belief at the dastardly terror attack on #CRPF soldiers in #Pulwama. May God give peace to their souls, and strength to their grieving families. Wishing the injured a speedy recovery. We can’t let this be forgotten.— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 14, 2019

ख़बर यह भी आ रही है कि अक्षय ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवारों के लिए 5 करोड़ सहायता राशि देने का फ़ैसला किया है। 

chat bot
आपका साथी