प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर के बाद भूमि पेडनेकर ने शुरू किया कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए अभियान

अपनी फ़िल्मों और स्टारडम को प्रमोट करने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले सोशल एकाउंट्स के ज़रिए ये सेलेब्रिटीज़ मदद की गुहार लगा रहे लोगों की अपील को एम्पलीफाई करने का काम कर रहे हैं ताकि उनकी आवाज़ संबंधित लोगों तक पहुंच सके।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:06 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 11:08 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर के बाद भूमि पेडनेकर ने शुरू किया कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए अभियान
Priyanka Chopra, Sonam Kapoor, Bhumi Pednekar. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से मचे कोहराम में डूबती सांसों को सहारा देने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने सोशल मीडिया को ज़रिया बना लिया है। अपनी फ़िल्मों और स्टारडम को प्रमोट करने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले सोशल एकाउंट्स के ज़रिए ये सेलेब्रिटीज़ मदद की गुहार लगा रहे लोगों की अपील को एम्पलीफाई करने का काम कर रहे हैं, ताकि उनकी आवाज़ संबंधित लोगों तक पहुंच सके। कुछ ने लोगों को सीधे मदद करने का भी ज़िम्मा उठा लिया है। 

शुक्रवार को भूमि पेडनेकर ने अपने ट्विटर एकाउंट के ज़रिए लोगों की मदद करने का अभियान शुरू किया, जिसके तहत भूमि ने एक फॉर्म का प्रारूप पोस्ट किया है, जिसमें मरीज़ का नाम, उम्र, लिंग, हॉस्पिटल, ब्लड ग्रुप आदि की जानकारी मांगी गयी है। भूमि ने लिखा- जो लोग मदद के लिए आ रहे हैं, वो इस फॉर्मेट में भेजें। 

For all those reaching out for help please send in this format :

Patient Name-

Age-

Gender-

Hospital (if admitted)-

Blood group -

Blood bank name (plasma)-

HRCT-

SP O2-

Requirement-

City-

Contact-

Other info-

This makes it quicker for us to help find resources.#covidwarrior— bhumi pednekar (@bhumipednekar) April 23, 2021

भूमि के अलावा मनोज बाजपेयी, सुशांत सिंह, अनुभव सिन्हा, वीर दास जैसे सेलेब्रिटीज़ अपने ट्विटर एकाउंट्स से लोगों की अपील को रीट्वीट करके एम्प्लीफाई कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा भी लगातार Covid India Info हैशटैग के साथ ज़रूरी जानकारियां शेयर और रीट्वीट कर रही हैं। 

#CovidIndiaInfo https://t.co/b6QKLHpVqO" rel="nofollow— PRIYANKA (@priyankachopra) April 23, 2021

सोनम कपूर लंदन में हैं, लेकिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स को कोविड-19 मरीज़ों की मदद के लिए खोला हुआ है। इंस्टाग्राम पर सोनम ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि इंस्ट्राग्राम के ज़रिए उन्होंने कोविड-19 रिसोर्सेज़ को शेयर किया है। सोनम ने कहा कि अपनी ज़रूरत को उन्हें टैग कीजिए और वो उसे एम्प्लीफाई करेंगी। ट्विटर के ज़रिए सोनम इस काम में जुटी हैं। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

वहीं, सोनू सूद पहले से ही ट्विटर के ज़रिए लोगों की मदद में जुटे हैं। सोनू कोविड-19 मरीज़ों की ज़रूरत को एम्प्लीफाई करने के साथ सीधे मदद भी कर रहे हैं। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने की अपील की थी। अक्षय कुमार, शाह रुख़ ख़ान, सलमान ख़ान, वरुण धवन जैसे सितारों ने लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की आर्थिक मदद की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम केयर्स फंड के लिए भारी डोनेशन भी दिया था।

chat bot
आपका साथी