क्या प्रियंका चोपड़ा के बाद अब बहन परिणीति चोपड़ा करने जा रही हैं शादी, दिया ये हिंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में बहन प्रिंयका चोपड़ा की एक तस्वीर में अपनी शादी से जुड़ा हिंट दिया है।

By Ifat QureshiEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 12:16 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 12:16 PM (IST)
क्या प्रियंका चोपड़ा के बाद अब बहन परिणीति चोपड़ा करने जा रही हैं शादी, दिया ये हिंट
क्या प्रियंका चोपड़ा के बाद अब बहन परिणीति चोपड़ा करने जा रही हैं शादी, दिया ये हिंट

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी बेहतरीन पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी भी खूब एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के साथ पहला करवा चौथ मनाया था। प्रिंयका और निक ने अपने करवा चौथ की एक झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है जिसे देखकर बहन परिणीति ने भी अपनी शादी से जुड़ी एक बात कही है।

हाल ही में नेशनल जीजू निक जोनस ने करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी के साथ कुछ तस्वीर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा और इंडियन कल्चर की काफी सराहना की है। दोनों की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

My wife is Indian. She is Hindu, and she is incredible in every way. She has taught me so much about her culture and religion. I love and admire her so much, and as you can see we have fun together. Happy Karva Chauth to everyone!

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on Oct 17, 2019 at 9:10pm PDT

इस तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी का हिंट देते हुए लिखा है, 'पूरी जिंदगी इसने व्रत रखा, और हमें भी अच्छा पति मिलने के लिए फास्ट रखवाया, ये पहला साल है जब इसे वो मिल गया है, अब मेरी बारी है'। परिणीति का ये मज़ेदार कमेंट देखकर लगता है कि वाकई अब इनकी बारी आ चुकी है।

 

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा का नाम इन दिनों असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई से जोड़ा जा रहा है, हालांकि परिणीति ने इस बात पर कोई भी सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन 4 दिनों बाद अस्पताल से पहुंचे घर, पत्नी जया और बेटे अभिषेक बच्चन दिखे साथ

हाल ही में परिणीति चोपड़ा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म जबरिया जोड़ी में नज़र आई थीं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब परिणीति से उनके और चरित के रिलेशन पर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि उनकी फैमिली जानती है सब जो कि मेटर करता है। आगे उन्होंने कहा, 'ना हू कुबूल करूंगी ना ही नाकारुंगी'।

प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनस की खूबसूरत पूरे सोशल मीडिया पर सभी को कपल्स गोल्स देती आई हैं। इनकी बेहतरीन शादीशुदा जिंदगी देखकर परिणीति ही नहीं बल्कि सभी को शादी करने का मन कर सकता है।

chat bot
आपका साथी