आदित्य रॉय कपूर ने शुरू की 'थाडम' के हिंदी रीमेक की शूटिंग, मृणाल ठाकुर के साथ पहली बार आएंगे नजर
जिसके बारे में आदित्य ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है। आदित्य ने फिल्म के शूटिंग सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि वो फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर जल्द ही साउथ इंडियन फिल्म 'थाडम' के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं। आदित्य रॉय कपूर ने कुछ महीने पहले ही इसकी घोषणा की थी। अब आदित्य ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। जिसके बारे में आदित्य ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है। आदित्य ने फिल्म के शूटिंग सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि वो फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।
'आशिकी 2' फेम अभिनेता आदित्य रॉय कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में आदित्य ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि उन्होंने फिल्म 'थाडम' के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू कर दी है। आदित्य ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म के निर्माता मुराद खेतानी और निर्देशक वर्धन केटकर नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर में तीनों फिल्मके पहले सीन का क्लैप पड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ आदित्य ने कैप्शन में लिखा है 'TAKING' इसके साथ उन्होंने कैमरा की इमोजी भी बनाई है। साथ ही उन्होंने फिल्म की बाकी टीम को भी टाग किया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में आदित्य रॉय कपूर के साथ मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं। फिल्म में मृणाल पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगी। थाडम के हिंदी रीमेक को वर्धन केटकर निर्देशित करने वाले हैं। वहीं इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और मुराद खेतान हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही मृणाल ठाकुर और आदित्य दोनों ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म का अनाउंसमेंट किया था। मृणाल ठाकुर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए आदित्य रॉय कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'ये मुकाबले का समय है! आदित्य क्या आप तैयार हैं? थाडम के हिंदी रीमेक में काम करने के लिए मैं सुपर एक्साइटेड हूं।' गौरतलब है कि 'थाडम' साल 2019 में तमिल भाषा में आी थी। इस फिल्म का निर्देशन मागीज़ थिरुमेनी ने किया था। फिल्म में अरुण विजय, तान्या होप, स्मृति वेंकट और विद्या प्रदीप जैसे कलाकार थे।
It's time for a face-off!! #AdityaRoyKapur are you ready?🤜🏻🤛🏻 Super excited to work in the Hindi remake of the Tamil hit, #Thadam, to be directed by #VardhanKetkar. Produced by #BhushanKumar's @TSeries & @MuradKhetani @Cine1Studios @aseem_arora pic.twitter.com/w8KxCo2awM— Mrunal Thakur (@mrunal0801) September 6, 2021