Malang First Look: पहला पोस्टर जारी, गोवा में यूं पार्टी करते दिखे आदित्य रॉय कपूर और दिशा

Malang First Look आदित्य राय कपूर और एक्ट्रेस दिशा पाटनी स्टारर फिल्म मलंग का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। (फोटो- फिल्म पोस्टर)

By Mohit PareekEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:32 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:34 AM (IST)
Malang First Look: पहला पोस्टर जारी, गोवा में यूं पार्टी करते दिखे आदित्य रॉय कपूर और दिशा
Malang First Look: पहला पोस्टर जारी, गोवा में यूं पार्टी करते दिखे आदित्य रॉय कपूर और दिशा

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर आदित्य राय कपूर और एक्ट्रेस दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्म 'मलंग' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। आदित्य राय कपूर और दिशा पाटनी की फिल्म का लंबे समय से इंतजार है और अब फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के पहले लुक से लग रहा है कि फिल्म यंगस्टर्स को काफी पसंद आएगी और फिल्म में गोवा की मस्ती दिखाई जाएगी।

फिल्म मेकर्स ने आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन यानी 16 नवंबर को ही फिल्म का पहला लुक जारी किया है। फर्स्ट लुक में दिख रहा है कि आदित्य राय कपूर दिशा पाटनी के साथ बीच मस्ती लुक में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही फिल्म के किरदार के लिए बनाई अपनी बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। साथ ही में कई और लोग भी हैं, जो शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

Let’s go back to Goa for some raver times…..Wishing you a mad birthday Adi!!#AdityaRoyKapur @dishapatani

A post shared by mohitsuri (@mohitsuri) on Nov 16, 2019 at 7:49am PST

मोहित सूरी ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है आदित्य को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही में उन्होंने चलिए वापस गोवा चलते हैं... कैप्शन भी दिया है। मलंग में आदित्य और दिशा के साथ अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 फरवरी 2020 पर रिलीज होगी।

 

View this post on Instagram

If being glam is a crime, then sentence me to life. #glamtillidie #sorrynotsorry The all new @glamlifestylefashion collection is exclusively available at @shoppers_stop .

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on Nov 7, 2019 at 8:42am PST

आदित्‍य ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस फिल्‍म में वह दो अलग अलग एज गैप के किरदारों को जीने वाले हैं। साथ ही पहले यह भी खबरें आई थीं कि वो फिल्म के किरदार के लिए वजन बढ़ा रहे हैं। वहीं पोस्टर में उनके सिक्स पैक एब्स दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि आदित्य 16 नवंबर को 34 साल के हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी