मॉल के बाहर गिटार बजाते दिखे 'आशिकी 2' के ये एक्टर, हालत देख लोगों को नहीं हो रहा अपनी आंखों पर भरोसा

मौजूद लोग आदित्य रॉय कपूर को गाते हुए देख इतने एक्साइटेड हो जाते हैं कि उन्हें चियर करने लगते हैं। किसी रॉकस्टार की तरह गाते हुए आदित्य ने लोगों को अपनी फिल्म आशिकी 2 के किरदार राहुल जयकर की याद दिला दी।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 12:55 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 12:55 PM (IST)
मॉल के बाहर गिटार बजाते दिखे 'आशिकी 2' के ये एक्टर, हालत देख लोगों को नहीं हो रहा अपनी आंखों पर भरोसा
Image Source: Film Fare Page on Insta

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म 'आशिकी 2' से धमाल मचाने वाले आदित्य रॉय कपूर की गिटार वाली छवि अभी भी लोगों के जहेन में छाई हुई है। हाल ही में उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग शॉक्ड रह गए। एक्टर मॉल के बाहर गाने गाते नजर आए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस हाल में नजर आए एक्टर

आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म में एक फेमस सिंगर का किरदार निभाया था। वैसे आपको बता दें कि आदित्य पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी बहुत अच्छा गाते हैं और म्यूजिक लवर हैं। लोगों को आदित्य के इस टैलेंट का पता तब चला जब उन्होंने एक मॉल के बाहर एक्टर को अशिकी 2 की स्टाइल में हाथ में गिटार लिए गाने गाते हुए देखा। आदित्य ने इतना अच्छा परफॉर्म किया कि लोग देखते ही रह गए।

मॉल के बाहर दिखे आदित्य 

इन दिनों सोशल मीडिया पर आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फिल्मफेयर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से आदित्य का ये वीडियो शेयर किया गया दरअसल, आदित्य दिल्ली में किसी इवेंट में पहुंचे हुए हैं जहां अपने फैंस के बीच वे गिटार लेकर पहुंच जाते हैं और अपने सिंगिंग से समां बांध देते हैं।

जल्द 'ओम' में आएंगे नजर 

वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर जल्द ही फिल्म ओम: द बैटल विदिन में नजर आने वाले हैं। पिछले दिनों टर्की में उन्होंने ओम के कुछ हिस्सों की शूटिंग पूरी की है। आशिक 2 अभिनेता फिल्म के लिए अपने 'रफ एंड टफ' लुक को बनाए रखने के लिए जिम में पसीना बहा रहा है। फिल्म में वह काफी एक्शन सीक्वेंस करते नजर आएंगे। एक्शन ड्रामा फिल्म आदित्य को एक उग्र और पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाएगा।

chat bot
आपका साथी