Maldives में यूं एंजॉय कर रही एक्ट्रेस सारा अली खान, समुद्र किनारे करती नजर आईं वॉक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों बैक टू बैक वेकेशन मना रही हैं। अब वो मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी इंस्टा. स्टोरी पर वेकेशन की वीडियो शेयर की है जिसमें वो बीच पर घूमते हुए नजर आ रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 04:02 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 04:02 PM (IST)
Maldives में यूं एंजॉय कर रही एक्ट्रेस सारा अली खान, समुद्र किनारे करती नजर आईं वॉक
Actress Sara Ali Khan doing fun in Maldives, Seen walking on the beach. photo source @saraalikhan95 instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों मालदीव में हैं और वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वेकेशन की वीडियो शेयर की हैं, जिनमें वो चली कर रही हैं। इन वेकेशन वीडियोज को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस समुद्र किनारे वॉक करते देखा जा सकता है, वीडियो में वो व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी वीडियो में उन्होंने पुराने गाने ‘चलो दिलदार चलो, चांद के पार चलो’ पर चांद्रमा की तस्वीर को जूम कर दिखा रही हैं। उनकी इन इंस्टा. स्टोरी वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस वीडियो को दिल खोलकर प्यार कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 🦋𝐅𝐀𝐍 𝐀𝐂𝐂𝐎𝐔𝐍𝐓🦋 (@saraalikhan__arabfc)

बता दें कि अभिनेत्री सारा अली खान हाल में अपनी माँ अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली के साथ कश्मीर से छुट्टियां मना कर लौटी हैं। उन्होंने कश्मीर वेकेशन की कई फोटोज वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। सारा की इन फोटोज वीडियो को इंस्टाग्राम पर उनके फैंस ने दिल खोलकर लाइक किया था।

बात अगर सारा अली खान के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को आनंद एल राय द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। उन्होंने आखिरी बार फिल्म 'कुली नंबर 1' में अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आई थीं।

उनकी ये फिल्म साल 1995 में आई गोविंद और करिश्मा कपूर की फिल्म 'कुली नंबर 1' का सीक्वल है। उनकी इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर क्रिसमस के दिन रिलीज किया गया था। आपको बता दें कि सारा अली खान ने बॉलीवुड में साल 2018 में आई फिल्म ‘केदारनाथ’ से डेब्यू किया है। इस फिल्म में उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट अपना किरदार निभाया है।

chat bot
आपका साथी