मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव हैं। साथ ही वो अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्हें गुरूवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 04:16 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 04:16 PM (IST)
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, देखें वीडियो
Actress Rakul Preet Singh was spotted at Mumbai airport. photo source @manav.manglani instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपने फोटोज वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती हैं। जो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। अब उन्हें गुरूवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

अभिनेत्री की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमे एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ब्लैक कर की टी-शर्ट और ब्लू कलर की जींस में नजर आ रही हैं। हालांकि उनकी यात्रा के बारें अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। वीडियो में वो हाथ में आई पैड और एक ब्लैक कलर का बैग भी कैरी किया हुआ है।

रकुल की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें मेकअप आर्टिस्ट उनके मेकअप करते दिख रहे हैं। साथ ही कुछ लोग उनके बाल बाधते नजर आ रहे थे। वीडियो को इंस्टा. स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने लिखा, वर्क मोड इज हैप्पी मोड।

हालांकि उन्होंने अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि उन्होंने किस फिल्म की शूटिंग का काम शुरू किया है। बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वो जल्दी ही इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘थैंक गॉड’ में अभिनेता अजय देवगन के साथ नजर आने वाली है। इसके अलावा वो अजय देवगन के साथ उनकी फिल्म ‘मेडे’ में नजर आने वाली हैं।

साथ ही एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में डॉक्टर के किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म के जरिए आयुष्मान खुराना पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर डॉक्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म को अनुभूति कश्यप निर्देशित कर रही हैं। साथ ही वो इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में अपना डेब्यू कर रही हैं। आखिरी बार अभिनेत्री को नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म ‘सरदार का ग्रैंडसन’ में अर्जुन कपूर, नीना गुप्ता, सोनी राजदान के साथ नजर आई थीं।

chat bot
आपका साथी