बेटे को ब्रेस्टफीडिंग करवाते हुए नेहा धूपिया ने शेयर की ऐसी तस्वीर, लोग बोले- 'ये सब दिखाने की क्या जरूरत है...'

नेहा धूपिया इन दिनों दूसरी बार मां बनने की वजह से काफी चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद नेहा धूपिया और उनके पति अभिनेता अंगद बेदी ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 01:41 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 01:41 PM (IST)
बेटे को ब्रेस्टफीडिंग करवाते हुए नेहा धूपिया ने शेयर की ऐसी तस्वीर, लोग बोले- 'ये सब दिखाने की क्या जरूरत है...'
बॉलीवुड अभिनेत्री और स्टेंट रियलिटी शो रोडिज की जज नेहा धूपिया- तस्वीर : Instagram: nehadhupia

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री और स्टेंट रियलिटी शो रोडिज की जज नेहा धूपिया इन दिनों दूसरी बार मां बनने की वजह से काफी चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद नेहा धूपिया और उनके पति अभिनेता अंगद बेदी ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अब नेहा धूपिया अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करवाने की वजह से चर्चा में हैं।

उन्होंने ब्रेस्टफीडिंग को लेकर जागरूकता फैलने की भी कोशिश की है। नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी ब्वॉय की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बेटे को ब्रेस्टफीडिंग करवाती हुई नजर आ रही हैं। नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर इसके जरिए अपनी राय भी रखती रहती हैं। नेहा धूपिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे का साथ तस्वीर शेयर की है।

View this post on Instagram

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

इस तस्वीर में नेहा धूपिया ग्रे कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीर में उन्होंने अपने बेबी ब्वॉय को पकड़ा हुआ है और उसको ब्रेस्टफीडिंग करवा रही हैं। इस तस्वीर में नेहा धूपिया अपने बेटे के साथ काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने जागरूकता फैलने वाला कैप्शन लिखा है। नेहा धूपिया ने कैप्शन में लिखा, '#freedomtofeed'।

सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर तारीफ भी कर रहे हैं, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने बेटे को ब्रेस्टफीडिंग करवाते हुए तस्वीर शेयर करने पर अभिनेत्री को ट्रोल किया है। chetansingh1824 नाम के यूजर ने नेहा धूपिया की तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, 'यह सब दिखाने की क्या जरूरत है।'

meena.waleed19 ने लिखा है, 'कुछ रह गया है तो वह भी पोस्ट कर दो, कोई शर्मा चीज भी होती है। आजादी का मतलब भद्दापन नहीं होता है।' mrsm028 नाम के यूजर ने कमेंट कर लिखा, यह freedomtofeed क्या होता है। इसको किसने मना किया फीड करने से ? ड्रामेबाज।' dutt.tarush786 ने लिखा, किसने रोका है मां और बच्चे का पवित्र रिश्ता है, लेकिन इस बात का दिखावा सही नहीं।' इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर नेहा धूपिया को ट्रोल किया है।  

chat bot
आपका साथी