इसलिए लंबे समय तक फिल्मों से 'गायब' रहीं एशा देओल, एक्ट्रेस ने अपने करियर को लेकर किया ये खुलासा

बॉलीवुड अभिनेत्री एशा देओल निजी जिदंगी के साथ अपने फिल्मी करियर को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। बीते महीने वह अपनी शॉर्ट फिल्म एक दुआ को लेकर चर्चा में थीं। वह लंबे समय बाद किसी फिल्मी पर्दे में नजर आई हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 08:49 AM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 09:06 AM (IST)
इसलिए लंबे समय तक फिल्मों से 'गायब' रहीं एशा देओल, एक्ट्रेस ने अपने करियर को लेकर किया ये खुलासा
बॉलीवुड अभिनेत्री एशा देओल, तस्वीर- Instagram: imeshadeol

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री एशा देओल निजी जिदंगी के साथ अपने फिल्मी करियर को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। बीते महीने वह अपनी शॉर्ट फिल्म एक दुआ को लेकर चर्चा में थीं। वह लंबे समय बाद किसी फिल्मी पर्दे में नजर आई हैं। अब एशा देओल में अपने फिल्मी करियर को लेकर बड़ी बात बोली है। अभिनेत्री ने बताया है कि उन्होंने लंबे समय तक फिल्मों से क्यों ब्रेक लिया था।

एशा देओल ने अपने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था, लेकिन साल 2011 के बाद एशा देओल ने फिल्मों से दूसरी बना ली। अब उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाने को लेकर कहा है कि वह अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हो गई थीं। एशा देओल ने यह बात अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कही है।

एशा देओल ने कहा, यह मेरी परिस्थिति थी। मैं भरत तख्तानी (एक्ट्रेस के पति) के साथ घर बसाना चाहती थी और एक परिवार शुरू करना चाहती थी। मैं बस प्यार में पड़ गई और खुश रह रही थी। फिर मैं परिवार के रास्ते पर गई, और जब आपके बच्चे बहुत छोटे होते हैं, तो हर चीज पर सही ध्यान देना होता है। आपको सही समय पर सही चीजें करनी होती हैं।' अभिनेत्री के अनुसार एक महिला को खुद को सैटल करना और परिवार बनाना सबसे जरूरी काम होता है।

इसके अलावा एशा देओल ने अपने करियर को लेकर और भी ढेर सारे खुलासे किए। आपको बता दें कि हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म फेस्टिवल चला, जिसके तहत शॉर्ट फिल्में दिखाईं। एशा देओल की डेब्यू होम प्रोडक्शन फिल्म एक दुआ भी फेस्टिवल के तहत सीधे वूट सिलेक्ट पर रिलीज की गई। एक दुआ भ्रूण हत्या के खिलाफ संदेश देने वाली एक मार्मिक कहानी है।

फिल्म में एशा देओल ने खुद मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म का निर्देशन राजकमल मुखर्जी ने किया है, जो एशा के साथ इससे पहले शॉर्ट फिल्म केकवॉक बना चुके हैं। एक दुआ की कहानी मुंबई में रहने वाली आबीदा की है। पति सुलेमान टैक्सी चलाता है। एसी वाली प्राइवेट टैक्सियों का चलन बढ़ने से सुलेमान की कमाई प्रभावित हुई है। परिवार आर्थिक तंगी से गुज़र रहा है। कर्ज लेकर गुजर-बसर हो रही है। दोनों के एक बेटा है, जो स्कूल में पढ़ता है। घर में एक बेटी भी नजर आती है, मगर आबीदा को छोड़कर उस पर किसा का ध्यान ही नहीं रहता, सिवाय आबीदा के। बेटी दुआ से आबीदा बहुत प्यार करती है।

chat bot
आपका साथी