मोनोकिनी पहन पूल में उतरीं अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

अनुष्का शर्मा फिलहाल बड़े पर्दे से दूर चल रही हैं। बावजूद इसके वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। अभिनेत्री अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 04:14 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 04:14 PM (IST)
मोनोकिनी पहन पूल में उतरीं अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा- तस्वीर : Instagram: anushkasharma

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा फिलहाल बड़े पर्दे से दूर चल रही हैं। बावजूद इसके वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। अभिनेत्री अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर से अनुष्का शर्मा अपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।

दरअसल अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनका बोल्ड और ग्लमैरस अंदाज देखने को मिल रहा है। अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह नियॉन ग्रीन कलर की मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। तस्वीर में अनुष्का शर्मा पूल के अंदर दिखाई दे रही हैं।

अपनी पहली तस्वीर में अनुष्का शर्मा हंसती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह मुस्कुरा रही हैं। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की यह दोनों तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। दिग्गज अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली का 33वां जन्मदिन मनाने की वजह से चर्चा में थीं।

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा के पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहला का 5 नवंबर को जन्मदिन होता है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पति विराट कोहली को बर्थडे विश किया था। अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा को गले लगाए हुए खड़े दिखे। दोनों इस दौरान बेहद प्यारे लग रहे थे।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'इस फोटो के लिए और जिस तरह से तुम अपना जीवन जीते हो उसके लिए किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है। तुम ईमानदारी और बहादुरी से बने हो। बहादुरी जो चिंता को भुला देती है। मैं तुम्हारे अलावा किसी ऐसे को नहीं जानती जो एक बुरे वक्त से खुद को उबार सकता है। तुम बेहतर तरीके से बढ़ रहे हो क्योंकि तुम खुद में कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रखते और निडर हो। मुझे पता है हम सोशल मीडिया पर ऐसे बात करने वाले लोगों में से नहीं हैं। लेकिन कभी-कभी मैं चिल्लाकर दुनिया को बताना चाहती हूं कि तुम कितने कमाल के इंसान हो। वो लोग सौभाग्यशाली हैं जो तुम्हें सही में जानते हैं। हर चीज को और रोशन और खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया। ओह, और हैप्पी बर्थडे क्यूटनेस।' 

chat bot
आपका साथी