Coronavirus से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं अनुष्का-विराट, राहत कोष से जुटाए इतने करोड़ रुपये

कोरोना वायरस की इस महामारी में बॉलीवुड के कई सितारे परेशान लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बहुत से सितारे इस खतरनाक वायरस से प्रभावित लोगों के लिए दवाइयां ऑक्सीजन और खाने का इंतजाम कर रहे हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 01:25 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 01:25 PM (IST)
Coronavirus से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं अनुष्का-विराट, राहत कोष से जुटाए इतने करोड़ रुपये
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, Instagram : anushkasharma

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की इस महामारी में बॉलीवुड के कई सितारे परेशान लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बहुत से सितारे इस खतरनाक वायरस से प्रभावित लोगों के लिए दवाइयां, ऑक्सीजन और खाने का इंतजाम कर रहे हैं। इन लोगों की मदद करने वालों में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी शामिल हो गए हैं।

कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक राहत कोष बनाया है। इसके जारिए आने वाले पैसों से वह फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड के इस खास कपल ने अब तक 5 करोड़ रुपये तक का फंड जुटा लिया है। इसके लिए उन्होंने हर किसी का धन्यवाद भी किया है। फंड जुटाने की जानकारी अनुष्का शर्मा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'इस मील के पत्थर तक पहुंचने में हमारी मदद करने वाले सभी लोगों के लिए बहुत धन्यवाद।' सोशल मीडिया पर दिग्गज अभिनेत्री का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अनुष्का शर्मा के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

आपको बता दें कि बीते दिनों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए एक राहत कोष बनाया है। इसमें उन्होंने 2 करोड़ रुपए की राशि समर्पित की थी। साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया था कि वह भी आगे आकर इस राहत कोष में दान दें। हाल ही में इस राहत कोष में 3.6 करोड़ रुपये की धनराशि आ गई थी। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर दानदाताओं का आभार व्यक्त किया था।

अनुष्का शर्मा ने लिखा है, 'जिन्होंने योगदान दिया है, उन सभी का आभार। हम आधे रास्ते आ चुके हैं। हमें आगे बढ़ना है।' वहीं विराट कोहली ने भी यहीं पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, '24 घंटे से कम समय में 3.6 करोड़ रुपए की राशि जमा कर ली गई है। जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रहा है। देश की सहायता करने के लिए धन जुटाने में मदद करें, धन्यवाद।' 

chat bot
आपका साथी